-->

Breaking News

दिल्ली में कोहरे से हाल बेहाल, रेल व विमान सेवा अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में में आज घना कोहरा छाया है। घने कोहरे की वजह से रेल और विमान सेवा अस्त-व्यस्त हो गई है। कड़ाके की ठंड के चलते दिल्ली में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

रविवार को कोहरे के चलते यातायात और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर विजिबलिटी पचास मीटर से भी कम रही। कोहरे के चलते देश भर में करीब 155 से ज्यादा ट्रेनें तय समय से लेट चल रही हैं। कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे तो नई दिल्ली-भुवनेश्वर ट्रेन 13 घंटों की देरी से चल रही है। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन 10 घंटे तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 9 घंटों की देरी से चल रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में आज दिनभर कोहरा छाया रहेगा।

बढ़ती ठंड के बीच उत्तर प्रदेश में शनिवार को 32 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौते पूर्वाचल में हुई। हालांकि समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश सात लोगों की ही मौत हुई। वहीं दूसरी ओर पंजाब में दो और बिहार में सात और हरियाणा में सात लोगों की मौत ठंड के कारण हो गई।

ठंड से हो रही मौतों के अलावा घने कोहरे के कारण सैकड़ों ट्रेनें या तो निरस्त हो रही हैं या फिर कई-कई घंटा विलंब से चल रही हैं। लेट होने वाली ट्रेनों में राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस सहित तूफान एक्सप्रेस शामिल रही जो करीब 12 घंटे के विलंब से चल रही थीं। ठंड और कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या पटरी से उतर गई है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर तक रही जो कि हवाई उड़ानों के लिए कठिन मानी जाती है।

उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर और कोहरे का असर जारी रहा। यहां सहारनपुर में तीन डिग्री तापमान रहा। शनिवार को उत्तर प्रदेश में ठंड के कारण 32 और लोगों की जान चली गई। इस प्रकार राज्य में अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या सौ से भी ऊपर पहुंच गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com