-->

Breaking News

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, अमृतसर पर में पारा शून्‍य तक पहुंचा

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। इस बीच अमृतसर में सोमवार को तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अमृतसर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। नारनौल और हरियाणा में ठंड से राहत नहीं मिली है। यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हिसार में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ लगातार शीतलहर की गिरफ्त में है। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में आज कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों के अन्य क्षेत्रों के साथ अंबाला, हिसार, करनाल, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला आज कोहरे की गिरफ्त में रहा। पिछले दस दिनों से क्षेत्र में काहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com