Current Affairs January 2015
1. भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को 2015 विश्व कप का एंबेसडर बनाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC (आईसीसी) ने 22 दिसम्बर 2014 को यह घोषणा की। यह लगातार दूसरी बार है जब सचिन को आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का एंबेसडर बनाया गया है। इससे पहले 2011 में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए विश्व कप टूर्नामेंट के लिए भी उन्हें एंबेसडर नियुक्त किया गया था। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खेल आयोजन है। यह टूर्नामेंट 14 फरवरी 2015 से 29 मार्च 2014 के बीच आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रूप से आयोजित होना है।
2. अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (AIBA) ने भारत की मुक्केबाज सरिता देवी पर 17 दिसम्बर 2014 को एक साल की पाबंदी लगा दी है।
सरिता देवी ने इंचियोन एशियाई खेलों के दौरान कांस्य पदक लेने से इनकार कर दिया था। सेमी फाइनल मैच में सरिता देवी एक कथित विवादित फैसले के बाद हार गई थी। सरिता देवी का साथ देने के लिए भारतीय मुक्केबाज़ी टीम के साथ शामिल विदेशी कोच बीआई फर्नाडीज (BI Fernandez) पर भी दो साल की पाबंदी लगाई गई है।
हालांकि भारत ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन के इस फैसले के खिलाफ अपील की है। सरिता पर लगी पाबंदी 2015 के आख़िर तक खत्म हो जाएगी। इस तरह 2016 ओलंपिक खेलों के लिए होने वाले क्वालिफ़ाइंग मुकाबलों में वो हिस्सा ले सकती हैं।
3. वारेन बफेट (Warren Buffett) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अभी भी बिल गेट्स ही हैं। 84 साल के वारेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवेय (Berkshire Hathaway) ने पिछले पांच दशकों के दौरान साल 2014 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया है। वारेन बफेट की एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां हैं। इस साल बफेट की कंपनी के शेयर 27 फीसदी तक ऊपर चढ़ चुके हैं।
4. 1998 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी फुटबाल टीम के सदस्य थिएरी हेनरी (Thierry Henry) ने शानदार करियर के बाद फुटबॉल से 16 दिसम्बर 2014 को सन्यास ले लिया। खिलाड़ी के तौर पर फुटबॉल से दूर होने के बाद हेनरी विशेषज्ञ के तौर पर स्काई स्पोर्ट्स के साथ काम करेंगे।
5. स्टील और टेलीकॉम के कारोबारी और रूस के सबसे अमीर व्यक्ति अलीशेर उस्मानोफ (Alisher Usmanov) ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने अमरीकी वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन (James Watson) का नोबेल पदक ख़रीदा है। लेकिन अब अलीशेर इसे वाटसन को ही वापस करना चाहते हैं। डीएनए की संरचना का पता लगाने के लिए 1962 में वॉटसन को दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया था। तीनों वैज्ञानिकों को सोने का एक-एक पदक मिला था। जेम्स वाटसन नीलामी राशि का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों और वैज्ञानिक शोध के लिए दान करना चाहते हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी विजेता के जीवित रहते हुए उसके पदक की नीलामी की गयी। नीलामी संस्था क्रिस्टी ने इस पदक को 48 लाख डॉलर(क़रीब 29 करोड़ रुपए) में नीलाम किया था।
6. जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे (Robert Mugabe) ने 9 दिसम्बर 2014 को उपराष्ट्रपति जॉयस मुजुरू (Joice Mujuru) को बर्खास्त कर दिया। मुजुरू को 90 वर्षीय मुगाबे का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। मुगाबे ने अपनी सरकार के आठ मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया। इन सभी पर राष्ट्रपति मुगाबे को हटा कर सत्ता पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप है। जिम्बाब्वे को ब्रिटेन से 1980 में आजादी मिली थी। तब से रॉबर्ट मुगाबे ही वहां के शासक हैं।
अब उन प्रमुख व्यक्तियों पर ध्यान देते हैं जिनका दिसम्बर 2014 में निधन हो गया।
1. ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज फिलिप ह्यूज (Phillip Hughes) का 6 दिसम्बर 2014 को निधन हो गया। ह्यूज 26 साल के थे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घरेलू मैच के दौरान ह्यूज के सिर में एक बाउंसर लग गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर का ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन एक बार अचेत होने के बाद फिर वो होश में नहीं आ पाए।
2. हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन देवेन वर्मा का दिसम्बर 2014 में निधन हो गया। 77 साल के देवेन का देहांत दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उन्होंने गुलज़ार की सुपरहिट फ़िल्म 'अंगूर' में 'बहादुर' का किरदार निभाया था जो बेहद चर्चित हुआ।
3. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एआर अंतुले का 2 दिसम्बर 2014 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह महाराष्ट्र के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री थे। वह जून 1980 से जनवरी 1982 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
4. होम वीडियो गेम के फाउंडर राल्फ हेनरी बेयर का 6 दिसंबर 2014 को निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वो वीडियो गेम के जनक के नाम से भी जाने जाते थे।
5. मशहूर तेलुगू म्यूजिक डायरेक्टर चक्री का दिल का दौरा पड़ने से 15 दिसम्बर 2014 को निधन हो गया। वे 40 साल के थे। चक्री का रियल नाम चक्रधर था। उन्होंने अपने 15 साल के करियर में करीब 80 फिल्मों के लिए म्यूजिक कम्पोज किया। उन्होंने साल 2000 में फिल्म "बाची" से अपने करियर की शुरूआत की थी।
6. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जरबोम गामलिन का 1 दिसंबर 2014 को निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। साल 2011 में अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के विमान हादसे में मारे जाने के बाद वह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
7. भारतीय मूल के मशहूर इतिहासकार तपन राय चौधरी का लंबी बीमारी के बाद 26 नवम्बर 2014 को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। तपन राय चौधरी को साल 2007 में भारत सरकार ने साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
8. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. वेंकट स्वामी (काका) का लंबी बीमारी के बाद 23 दिसम्बर 2014 को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com