जैसलमेर पहुंचे राजनाथ सिंह, सीमावर्ती इलाकों में हालात की करेंगे समीक्षा
जैसलमेर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उरी आतंकी हमले और लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार सुबह दो दिन के दौरे पर जैसलमेर पहुंचे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, राजनाथ जैसलमेर में उन तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और एक राज्य के उप मुख्यमंत्री के साथ भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे जिनकी सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं। बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। राजनाथ आज सीमा पर बीएसएफ जवानों से मिलेंगे और सीमावर्ती इलाकों में हालात की समीक्षा करेंगे। इसके बाद, राजनाथ जैसलमेर के बाद शनिवार को बाड़मेर जिले के मुनाबाव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार सुबह जैसलमेर में राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और गृहमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और ताजा स्थिति की जानकारी लेकर समीक्षा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री जैसलमेर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्थित सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी पर भी जा सकते हैं। सिंह अगले दिन यानी आठ अक्टूबर को मुनाबाव (बाडमेर) पहुंच कर अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती इलाके में हालात का जायजा लेंगे।
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भारत-पाक सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। दो दिन के दौरे में गृहमंत्री राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे और बाड़मेर में बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) मुनाबाओ का दौरा कर बीएसएफ के जवानों से बातचीत करेंगे। वह जैसलमेर में बीओपी, मुरार भी जाएंगे और दोनों देशों के बीच सरहद के हालात का जायजा लेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, पंजाब और जम्मू कश्मीर में सीमा के रास्ते आतंकवादियों की घुसपैठ की कई घटनाएं देखी गई हैं। वहीं राजस्थान और गुजरात में सीमापार से सामान, नारकोटिक्स और जाली भारतीय नोटों की तस्करी होती है। भारत पाकिस्तान के बीच 3323 किलोमीटर लंबी सीमा में से 1225 किलोमीटर जम्मू कश्मीर में (नियंत्रण रेखा समेत), 553 किलोमीटर पंजाब में, 1037 किलोमीटर राजस्थान में और 508 किलोमीटर गुजरात में पड़ती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com