-->

Breaking News

भाजपा से छह बार विधायक रहे आईडी धीमान का निधन

शिमला:  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा से छह बार विधायक रहे आई. डी. धीमान का उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण आज उनकी पैतृक गांव में निधन हो गया।

वह 82 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि धीमान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।

पूर्व प्रधानाध्यापक और ‘‘गुरूजी’’ के नाम से लोकप्रिय धीमान पहली बार हिमाचल प्रदेश के मेवा विधानसभा क्षेत्र से 1990 में विधायक चुने गए और वहीं से लगातार छह बार.. 1993, 1998, 2003, 2007 और 2012 में चुनाव जीते।

अपनी सरलता और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध धीमान धूमल सरकार में 1998-2003 और 2007-2012 तक शिक्षा मंत्री रहे।

उनके परिवार में पत्नी सत्या धीमान, पुó़ा अनिल धीमान और दो पुत्रियां हैं।

सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, धीमान के छात्र रहे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राज्य भाजपा प्रमुख सतपाल सत्ती और अन्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com