-->

Breaking News

मुरली विजय को गाली देने पर ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने मांग ली माफी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को टीम इंडिया ने कंगारुओं को 2-1 से सीरीज में करारी शिकस्त दी। हालांकि यह सीरीज सिर्फ भारत की जीत के लिए नहीं बल्कि और विवादों के कारण भी याद की जायेगी।

चौथे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के द्वारा भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को दी गई गाली का मामला सुर्खियों में आ गया। स्मिथ कैमरे में भारतीय ओपनर मुरली विजय को 'भद्दी गाली' देते सुने गए। जिस पर चौथे दिन मैच के बाद कप्तान स्मिथ ने मुरली विजय पर बोले गये शब्दों के लिए माफी मांगी।

स्मिथ ने कहा कि कभी-कभी हम अपनी भावनाओं में बह जाते हैं, जिससे कुछ गलत चीजें हो जाती हैं। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।

बता दें कि चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 54वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेजलवुड ने स्लिप में कैच उछाला। विजय ने कैच लपकने का दावा किया और भारतीय खिलाड़ी पवेलियन की ओर जाने लगे। लेकिन टीवी अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया।
भारतीय खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया और विजय को तेजी से पवेलियन की ओर भागते देख ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में मौजूद स्मिथ खासे नाराज दिखे और टीवी कैमरा ने गाली देते हुए उनकी तस्वीर कैद कर ली।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com