गायत्री प्रजापति को पाताल से ढूंढ लाने का वादा BJP ने सरकार बनाने से पहले किया पूरा : कैलाश विजयवर्गीय
भोपाल। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी को लेकर सपा पर निशाना साधा हैं।
कैलाश ने अपने ट्वीटर पर लिखा हैं की जो कहा, वो कर के दिखाया...गायत्री प्रजापति को पाताल से ढूंढ लाने का वादा, बीजेपी ने सरकार बनाने से पहले ही पूरा कर दिया।
गौरतलब हैं की आज सुबह बुधवार को रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया हैं। कोर्ट ने उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है।जिसके बाद गायत्री को पुलिस से ज्यादा अपने सपोर्टर्स और वकीलों से घिरता देखा गया । अखिलेश सरकार में मंत्री रहा गायत्री करीब 17 दिनों से फरार चल रहा था। बता दें कि फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने विक्टिम की पिटीशन पर गायत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के ऑर्डर दिए थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com