उमेश यादव ने किया कमाल, होम टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बने यादव!
धर्मशाला। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन सोमवार पूरी तरह से मेजबानों के नाम रह। भारत ने पहले मुश्किल हालात से खुद को निकालते हुए 32 रनों की मामूली लेकिन अहम बढ़त ली। उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया को पूरे दो सत्र भी बल्लेबाजी नहीं करने दी और उसको दूसरी पारी में 137 रनों पर समेट दिया।
भारत को जीत के लिए 106 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। मुरली विजय (नाबाद 6) और लोकेश राहुल (नाबाद 13) की सलामी जोड़ी क्रिज पर मौजूद है।
इसके साथ ही अपने उम्दा प्रर्दशन के दम पर उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट के एक घरेलू सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उमेश ने 17 विकेट चटकाए हैं जो मौजूदा सीरीज में किसी भी तेज गेंदबाज से सबसे अधिक है।
उमेश यादव से पहले 30 साल पहले टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे जवागल श्रीनाथ ने यह कारनामा किया था। श्रीनाथ ने साल 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए घरेलू सीरीज में 17 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था जो कि अबतक अटूट है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com