इंदौर से छिंदवाड़ा जा रही बस खाई में गिरी, 1 की मौत, कई घायल
छिंदवाड़ा। आज अलसुबह इंदौर से छिंदवाड़ा की ओर जा रही बस परासिया के अनखाबाड़ी में खाई में जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे है।बस वर्मा ट्रेवल्स की बताई जा रही है और घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
दरअसल, इंदौर से बालाघाट जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस अंनखावाडी के पास बस पलट गयी ।अलसुबह सवा चार बजे वर्मा बस क्रमांक एमपी 04 टीए 0873 न्यूटन चौकी क्षेत्र के अनखावाडी के पास खाई में पलट गयी। तामिया टीआई कोमल दियावार ने बताया की इस हादसे में एक बस कर्मचारी जीवन की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में कुछ यात्री गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। एक यात्री का हाथ कट गया वही कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आयी है। घायलों को परासिया अस्पताल भेजा गया है। यह व्यक्ति हैं लालबर्रा तहसील के ग्राम सिहोरा के शैलेंद्र पटेल, कटंगी के जितेंद्र पटावी और धारना खुर्द के प्रदीप इन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com