-->

Breaking News

OnePlus 5 में होगा डुअल रियर Camera, फीचर्स आए सामने

OnePlus 3 और OnePlus 3T की सक्सेस के बाद कंपनी OnePlus 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। काफी दिनों से इस फोन के लॉन्चिंग डेट को लेकर अफवाहें चल रही हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार OnePlus 5 अगले दो महीने के अंदर लॉन्च हो सकता है। वेबसाइट के मुताबिक OnePlus 5 में डुअल रियर कैमरा आएगा। इसकी प्राइस को लेकर अभी किसी तरह की खबर नहीं है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि प्राइस मैटर नहीं करता। कस्टमर को बेस्ट प्रोडक्ट मिलना चाहिए। 


  1. Snapdragon 835 प्रोसेसर के साथ फोन लॉन्च हो सकता है।
  2. कंपनी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट 64GB और 128GB में ला सकती है। ऐसी भी अफवाह है कि एक मेमोरी वेरिएंट 8GB रैम का भी हो सकता है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है।
  3. पुराने मॉडल की तरह फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है।
  4. फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन हो सकती है।
  5. ऐसी पॉसिबिलिटी हैं कि इसकी प्राइस Galaxy S8, iPhone 8 और HTC 11 से कम होगी।
  6. कंपनी इसे ग्रे, गोल्ड और ब्लैक कलर में लॉन्च कर सकती है।
  7. OnePlus 3 की तरह इसमें भी मेटल फ्रेम हो सकती है। वहीं फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक में न रहकर फ्रंट स्क्रीन में इनबिल्ट हो सकता हैं।
  8. ये हैंडसेट पुराने वेरिएंट OnePlus 3 और OnePlus 3T से ज्यादा पावरफुल होगा।

OnePlus 3, प्राइस 27 हजार 999
डिस्प्ले
5.50 इंच (1080 x 1920) पिक्सल
प्रोसेसर
1.6 GHz quad core

रैम और स्टोरेज
रैम 6GB, 64GB इंटरनल स्टोरेज
कैमरा
रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल
कनेक्टिविटी
WIFI, GPS, Bluetooth, 4G LTE

OnePlus 3 T
डिस्प्ले
5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले, (1920 x 1080 पिक्सल)
स्क्रीन
स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का यूज किया गया है।
कैमरा
16 मेगापिक्सल का रीयर व फ्रंट कैमरा
बैटरी
4,000mAH बैटरी
कनेक्टिविटी
4G LTE, WIFI, GPS, Bluetooth

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com