-->

मशहूर कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार को उनके 88वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

आज कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार की 88वीं जयंती है। इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें अपने तरीके से याद किया है। गूगल ने अपने डूडल में युवा राजकुमार को एक मूवी थियेटर के बड़े से पर्दे पर दिखाया है। भारतीय सिनेमा की जानी-मानी हस्ती, कन्नड़ अभिनेता और गायक राजकुमार इस दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1929 को कर्नाटक में हुआ। फिल्मी दुनिया में आने से पहले उनका नाम था सिंगनल्लुरु पुट्टास्वमैय्या मुथुराजू हुआ करता था। राजकुमार ने कलाकारी की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया उसका लोहा आज पूरी दुनिया के सिने प्रेमी मानते हैं। उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए गूगल ने उनकी पेंटिंग से अपना डूडल बना कर उन्हें अपना सम्मान दिया है। गूगल ने अपने डूडल में जिस तरह से राजकुमार को पेश किया है वो इस शख्सियत पर बिल्कुल सही बैठता भी है। साल 1954 में अपनी पहली फिल्म से लेकर 2000 में आखिरी फिल्म तक के सफर में 200 से ज्यादा फिल्में करने वाले राजकुमार के लिए ये डूडल फिट बैठता है।


1983 में पद्म भूषण से नवाजे गए इस महान कलाकार ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार सहित दादा साहब फाल्के और अन्य सिनेमा के सारे प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किये हैं। उन्हें 3 में से एक नेशनल अवार्ड उनकी गायकी के लिए मिला था। राजकुमार ने उन्हें भारतीय सिनेमा का पहला महानायक कहा गया क्योंकि उन्होंने कभी भी एक्टिंग करते वक्त पर्दे पर न तो शराब पी, न धूम्रपान किया। यहां तक कि किसी भी फिल्म में उन्होंने ‘कसम खाता हूं’ जैसे डायलॉग्स का इस्तेमाल तक नहीं किया।

राजकुमार ने पर्दे पर जितने ही नाटकीय किरदार निभाए उनकी असल जिंदगी भी किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं थी। साल 2000 में कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन ने उनका अपहरण कर लिया। वीरप्पन को भी एहसास था कि वो राजकुमार को अपने चंगुल में लेकर सरकार से कोई भी शर्त मनवा सकता है। राजकुमार ने 108 दिन उस स्मगलर वीरप्पन के साथ घनघोर जंगल में बिताए।

2 अप्रैल 2006 को 77 साल की उम्र में वो अपने चाहने वालों को छोड़ कर उपरवाले की दुनिया में चले गए। अपनी कलाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले राजकुमार को ऐसा दिल का दौरा पड़ा कि उन्होंने ये दुनिया ही छोड़ दी। कला के हर क्षेत्र के महारथी पर डूडल बनाने में गूगल को भी बहुत माथा पच्ची करनी पड़ी। उन्होंने अपने डूडल से पहले 3 और डूडल बनाए जिनके जरिए वो राजकुमार की शख्सियत को बयां कर सके।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com