-->

Breaking News

निर्वाचन आयोग के फैसले से बढ़ सकती हैं मंत्री धुर्वे की मुश्किलें

भोपाल। बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन मामले में फंसे मप्र सरकार के मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उमरिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिषेक सिंह द्वारा भेजी रिपोर्ट को निर्वाचन आयोग ने सही माना है। हालांकि कलेक्टर की रिपोर्ट पर आयोग ने अभी फैसला नहीं दिया है। संभवत: चुनाव परिणाम आने के बाद आयोग आचार संहित उल्लंघन मामले में मंत्री पर फैसला दे सकता है।

आयोग के अनुसार कलेक्टर उमरिया की रिपोर्ट का चुनाव आयोग के एक्सपर्ट पैनल ने परीक्षण कर लिया है, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत की गई कार्रवाई को सही माना है। हालांकि इस पर आयोग क्या फैसला देता है यह देखना शेष है। बताया गया कि आयोग इस मामले में धुर्वे को चेतावनी भी दे सकता है और कार्रवाई की अनुशंसा भी कर सकता है। फिलहाल पुलिस प्रकरण दर्ज करने के बाद मामला कोर्ट में पेश करेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com