निर्भय होकर स्वतंत्रता पूर्वक मतदान करें, विजय आंचलिक विकास और लोकतंत्र की होगी- नंदकुमारसिंह चौहान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने 9 अप्रैल को प्रदेश के अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव मतदाताओं से निर्भय होकर स्वतंत्रतापूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आचार संहिता की मर्यादा के अनुरूप मतदान करने की प्रदेश की गरिमापूर्ण परंपरा है, इसे अक्षुण्ण बनाए रखकर प्रदेश की आदर्श परंपरा को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक लोकतांत्रिक उत्सव है। इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे इसके लिए अपने नागरिक कर्त्तव्य और लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान आंचलिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। हम अपने जनप्रतिनिधि का निर्वाचन करते है जो लोक कल्याण और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करता है इसलिए मतदान के अवसर का भरपूर उपयोग करना है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com