सिंधिया ने EC की तारीफ की, जेल में बंद पूर्व विधायक से भी मिले
ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार सुबह शहर सि्थत सेंट्रेल जेल पहुंचे। वहां उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और बलवा करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह से भी मुलाकात की है।
उन्होंने कहा कि एक जनसेवक को कैसे सरकार के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, इसका उदाहरण जेल में बंद प्रद्युमन सिंह तोमर हैं। ये जनता की समस्याओं के निदान के लिये गम कार्यालय पहुंचे थे। उन्हें प्रताड़ित किया गया साथ ही झूठे मामले में जेल भेज दिया गया।
इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अटेर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि आजतक मैंने किसी भी चुनाव को लेकर भविष्यवाणी नहीं की थी। लेकिन, हेमंत कटारे को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। सिंधिया ने ईवीएम के मामले में चुनाव आयोग की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com