नर्मदा सेवा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नर्मदा नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिये चलाये जा रहे अभियान के समापन समारोह में भाग लेने 15 मई को मध्यप्रदेश के अमरकंटक जायेंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम यहां सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास पर पीएम मोदी से भेंट करके उन्हें अमरकंटक आमंत्रित किया जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया ।
सीएम चौहान ने इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस मौके पर नर्मदा की स्वच्छता के आगे के कार्यक्रमों की भी घोषणा की जायेगी । उन्होंने बताया कि नर्मदा में गिरने वाले नालों के लिये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने के लिये टेंडर जारी हो चुके हैं । उनकी भी घोषणा की जायेगी । दो जुलाई को नर्मदा के किनारे दोनोंओर एक हजार किलोमीटर तक लाखों वृक्ष लगाये जायेंगे ।
नर्मदा सेवा यात्रा गत वर्ष 11 दिसंबर को अमरकंटक से शुरू हुई थी और इसका समापन 11 मई को अमरकंटक में होना था लेकिन अब यह कार्यक्रम चार दिन बढ़ गया है। इस प्रकार से 15 मई को यह यात्रा संपन्न होगी । इस यात्रा में दलाई लामा, श्री श्री रविशंकर, महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, रामभद्राचार्य, बाबा रामदेव आदि संत, एस एन सुब्बाराव, राजेन्द्र सिंह जैसे सामाजिक कार्यकर्ता, पं. जसराज, अमजद अली खान जैसे कलाकार आदि शिरकत कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस मौके पर जल संरक्षण के लिये संदेश देंगे । वह ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम का भी जायजा लेंगे । उन्होंने बताया कि आज की मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को इन सब बातों की जानकारी दी है और उनकी सरकार में नवगठित ‘आनंद मंत्रालय’ के कार्यों की भी जानकारी दी है । उन्होंने प्रधानमंत्री को आनंद मंत्रालय का कैलेण्डर भी भेंट किया जो उन्हें बहुत पसंद आया है ।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com