15 अगस्त को मनेगी जन्माष्टमी, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, ग्वालियर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाई जाएगी। कृतिका नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग और वृष्टि योग होने से यह जन्माष्टमी देश और परिवार में उन्नति लाएगी। श्रद्धालुओं के व्रत करने, गो सेवा करने से भगवान कृष्ण और इष्ट देव की कृपा मिलेगी। शैव संप्रदाय की जन्माष्टमी 14 अगस्त को मनाई जाएगी।
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्य रात्रि के रोहिणी नक्षत्र में वृषभ के चंद्रमा में हुआ था। इस साल शैव संप्रदाय की अष्टमी भाद्र पद माह 14 और वैष्णव संप्रदाय की अष्टमी 15 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. नरेश शर्मा ने बताया कि इसमें वृष का चंद्रमा 15 अगस्त मंगलवार को सुबह 9.36 पर आएगा। वहीं 15 अगस्त को रात 12.48 तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र 12.49 को आएगा। इसलिए जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 12 बजे से ही शुरू हो जाएगा। गुप्तेश्वर के पंडित सोनू शर्मा और बालाजी मंदिर के ज्योतिष सतीश सोनी ने बताया कि देश आजादी के साथ शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों के योग के कारण इस बार की जन्माष्टमी विशेष रहेगी। इसके योग के प्रभाव से जहां परिवारों में खुशी आएगी वहीं देश उन्नत और विकसित होगा।
सनातन धर्म मंदिर में 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसमें सुबह से ी अभिषेक शुरू हो जाएंगें। मंदिर अध्यक्ष गिर्राज किशोर गोयल ने बताया कि 16 अगस्त को नंद उत्सव मनाया जाएगा। और 56 भोग लगाए जाएंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचलेश्वर मंदिर में 2 दिन 56 भोग लगेंगे। साथ ही सनातन धर्म मंदिर से अचलेश्वर मंदिर तक फूल बंगला सजाया जाएगा। अचलेश्वर युवा भक्त मंडल के प्रमुख रवि चौबे ने बताया कि 15 अगस्त को अलीगढ़ की भजन मंडली का भजन कार्यक्रम होगा। वहीं चित्र-विचित्र महाराज का भजन कार्यक्रम 16 अगस्त रात्रि को होगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com