-->

Breaking News

स्टोक्स की खतरनाक गेंदबाजी के आगे 123 पर ढेर हुआ वेस्टइंडीज


सिंतबर महीने के अपने पहले टेस्ट के पहले दिन लॉर्ड्स ने गेंदबाजों का कोहराम देखा। दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम बेन स्टोक्स के करियर बेस्ट गेंदबाजी की आगे पूरी तरह बेबस दिखी तो जवाब में इंग्लैंड ने भी 4 विकेट गंवा दिए। पहले दिन 169 रन पर 14 विकेट गिरे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं।

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर शतक और पांच विकेट का अनोखा डबल पूरा बेन स्टोक्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर छह विकेट लिए जिससे इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे और निर्णायक टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन ही 123 रन पर ढेर कर दिया।

वेस्टइंडीज का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पूरी तरह गलत साबित होता दिखा। टीम को कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। उसके पांच बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे जिसमें कीरेन पावेल ने सर्वाधिक 39 रन बनाये।

स्टोक्स के अलावा जेम्स एंडरसन और टोबी रोलैंड जोन्स ने दो-दो विकेट लिये। एंडरसन 500 टेस्ट विकेट से केवल एक विकेट दूर हैं।

वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही। एंडरसन ने क्रेग ब्रेथवेट (दस) और काइल होप (शून्य) को पहले सेशन में पवेलियन भेजकर अपने विकेटों की संख्या 499 पर पहुंचायी। इसके बाद स्टोक्स और रोलैंड जोन्स ने कहर बरपाया।

स्टोक्स ने दूसरे सेशन में कीरेन पावेल, रोस्टन चेज (18) और शेन डोरिच (एक) को आउट किया जबकि रोलैंड जोन्स ने शाई होप (29) और जर्मेइन ब्लैकवुड (एक) को पवेलियन भेजा।

टी के समय वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट पर 119 रन था लेकिन इसके बाद उसने चार रन के अंदर बाकी तीनों विकेट गंवा दिये। देवेंद्र बिशू 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहली पारी के आधार पर विशाल बढ़त के इरादे से उतरी मेजबान इंग्लैंड को भी पहले दिन का विकेट रास नहीं आया और 24 रन पर टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। केमर रोच और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट झटके। इंग्लैंड की उम्मीद एक बार फिर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से होगी जो डेविड मलान के साथ 13 रन पर खेल रहे हैं। 

तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com