इस साल सिर्फ 15 दिन बजेगी शहनाई
भोपाल। दो ग्रहों के अस्त होने के चलते इस बार कुंवारे लडके लडकियों को शादी के लिए तिथि कम ही मिल पाएगी। इन ग्रहों के अस्त रहने के चलते विवाह नहीं होते है। हालांकि विवाह मुहूर्त शुरू होने में काफी समय है, लेकिन मुहूर्त की तिथियां कम होने के चलते कुंवारों को अगले साल 2018 तक का भी इंतजार करना पडेगा।
आमतौर पर दीपावली के बाद देवउठनी ग्यारस से विवाह के मुहूर्त प्रारंभ हो जाते हैं, पर इस बार 31 अक्टूबर को देवउठनी ग्यारस के दिन भी मुहूर्त नहीं है। इस बार विवाह के मुहूर्त 19 नवंबर से प्रारंभ होंगे। पंडितों का कहना है कि मुहूर्त प्रारंभ होने में देरी की वजह गुरु व शुक्र ग्रहों का अस्त रहना है। यह दोनों ग्रह विवाह के कारक ग्रह हैं। इनके अस्त रहते विवाह नहीं होते हैं। दोनों ग्रह 6 नवंबर को उदित होंगे, परंतु सूर्य के तुला राशि में होने से विवाह नहीं होंगे। सूर्य के 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश के बाद 19 नवंबर से मुहूर्त प्रारंभ हो जाएंगे, जो 12 दिसंबर तक रहेंगे।
पंडित आचार्य अशोक भारद्वाज ने बताया कि इस साल विगत 3 जुलाई को विवाह का आखिरी मुहूर्त था। इसके बाद अब मुहूर्त तीन माह बाद 19 नवंबर से प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि नवंबर और दिसंबर में कुल 15 दिन ही विवाह मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद अगले वर्ष 2018 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर विवाह मुहूर्त प्रारंभ होंगे, जो मार्च में होलाष्टक प्रारंभ होने तक रहेंगे।
शुभ मुहूर्त व तिथियां...
नवंबर-19 से 23 व 28 से 30 तक
दिसंबर-3,4,8 से 12 तक

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com