सिरमौर विधायक की पत्नी हुई ट्रेन में चोरी की शिकार
सतना। रेलवे द्वारा ट्रेनों में सुरक्षा के चाहें कितने ही ठोस दावे कर लिए जाएं लेकिन उनकी पोल समय समय पर खुल जाती है। बदमाशों के निशाने पर आम जनता से लेकर वीआईपी लोग भी हैं। यही कारण है रीवा जिले के अंतर्गत सिरमौर विधायक की पत्नी का अज्ञात बदमाशों ने बहुत सफाई से ट्रेन में सोते समय बैग पर हाथ साफ कर दिया। ये मामला जीआरपी फतेहपुर के पास सामने आया है।
बताया जा रहा है विधायक की पत्नी की सुबह जब नींद खुली तो उन्होंने सबसे पहले अपने पर्स को तलाश किया लेकिन कुछ देर बाद जब उन्हें पर्स नहीं मिला तो उन्होंने अपने पति विधायक को इस बारे में सूचित किया। भाजपा विधायक की पत्नी पर्स चोरी होने की बात सामने आने के बाद ट्रेन की बोगी में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी तुरंत विधायक ने जीआरपी सहित आरपीएफ को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फतेहपुर उत्तरप्रदेश जीआरपी में मामला दर्ज किया गया।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात रीवा जिले के सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह और उनकी पत्नी बसुंधरा राजे लक्ष्मी दिल्ली से रीवा आने के लिए गाड़ी संख्या-12428 रेवांचल एक्सप्रेस में सवार हुए थे। बताया जा रहा है ट्रने में रात को भोजन करने के बाद दोनों गहरी नींद में सो गए थे, रात को लगभग 3 बजे के आसपास ट्रेन कानपुर स्टेशन के आसपास पहुंची थी। वहीं, मौके देखकर कुद अज्ञात बदमाशों ने विधायक की पत्नी के पर्स पर हाथ सफा कर दिया। कुछ देर बाद फतेहपुर क्रास हुआ तब विधायक की पत्नी ने अपना सामान चेक किया लेकिन उन्हें उनका पर्स नहीं मिला। तुरंत बसुंधरा राजे लक्ष्मी ने पर्स चोरी होने की बात विधायक को बताई। आनन-फानन में मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई।
शिकायती आवेदन में बसुंधरा राजे लक्ष्मी ने जीआरपी को बताया है कि मैं एसी फस्ट क्लास की वर्थ में 21 नबंर सीट पर सवार थी। जिसका पीएनआर नंबर-2564771774 था। वारदात कानपुर स्टेशन के आउटर में हुई है। क्योकि वहां पास गाड़ी करीब 20 मिनट रूकी थी। जब गाड़ी काफी देर रूकी रही तो मैने जागकर पर्स देखा तो नहीं था। उस समय कोई ट्रेन में अटेंडर तक नहीं थे।
बीजेपी विधायक की पत्नी के जिस पर्स को चोरों ने निशाना बनाया है। उसमें करीब 7 से 8 लाख का माल था। जिसमें एक आईफोन, हीरे की अंगूठी, हीरे के कंगन समेत नकदी रुपए शामिल था। अब सवाल यह उठता है कि जब सत्ताधारी दल के विधायक की पत्नी का पर्स पार हो सकता है तो आम आदमी की यात्री कैसे सफल हो सकती है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com