28 को करोड़ों की नगर को मिलेगी सौगात
जनप्रतिनिधिगण करेंगे लोकार्पण
होशंगाबाद। नगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश सड़क का लोकार्पण, पार्क एवं हरित क्षेत्र विकास कार्य, ग्रीन स्पेश तथा रोड स्वीपर मशीन का लोकार्पण 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे ग्वालटोली वार्ड 31 से प्रारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में सांसद राव उदय प्रताप सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष शिव चौबे, पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, बैंक उपाध्यक्ष भरत सिंह राजपूत,नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अशोक कुशराम समस्त पार्षदगण सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
सीएमओ अमरसत्य गुप्ता ने नागरिकों से कहा कि जनप्रतिनिधिगणों द्वारा नगर में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com