पत्रकारों ने फूंका सीएमएचओ का पुतला, कि नारेबाजी
शेख एवं अन्य पत्रकार पर एफआईआर से नाराज, निकाली आक्रोश रैली
खरगोन।पत्रकारों पर सीएमएचओ द्वारा कराई गई एफआईआर का प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मियों ने खुलकर विरोध शुरु कर दिया है। मंगलवार को एकजुट होकर विरोध के स्वर मुखर करते हुए जनसंपर्क कार्यालय से आक्रोश रैली निकाली और पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचकर सीएमएचओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फुंका। नाराज पत्रकारों ने जब तक पत्रकारों के खिलाफ कराई गई रिपोर्ट वापस नही ली जाती, प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और बुधवार को श्री कृष्णा टाकीज़ तिराहे पर दोपहर 1 बजे सीविल सर्जन डॉ. नीमा का भी पुतला दहन किया जाएगा। इतना ही नही शासकिय समाचारों का बहिष्कार किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा की किसी भी समाचार में दोनों पक्षों का बयान लेना पत्रकारिता का धर्म है। पत्रकार फरीद शेख ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की बदइंतजामी की खबर प्रसारित करते हुए, सीएमचओ वंदना खरे का पक्ष जानना चाहा था, जो पत्रकारिता के नियमों के पालन में आता है। सीएमएचओ ने प्रसारित समाचार से विभाग लापरवाही एवं उनकी लगाम कमजोर पड़ते देख बौखलाहट में शेख एवं उनके साथी पर झूठे और मनगढं़त आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, जिसका सभी पत्रकार साथी विरोध करते है। सभी पत्रकारों ने इन कथित आरोपों का खंडन करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com