बरगवां शौंचालय घोटाले पर सरपंच को जारी हुआ नोटिस धारा 40 एवं 92 के तहत् पद से हटाते हुऐ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने हुआ आदेश
बरगवां शौंचालय घोटाले पर सरपंच को जारी हुआ नोटिस
धारा 40 एवं 92 के तहत् पद से हटाते हुऐ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने हुआ आदेश
अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979संभाग के बडे घोटाले के रूप में चर्चित बरगवां शौंचालय घोटाले ने पंचायत से लेकर जिला व संभाग के अधिकारियों का नीद उडाया हुआ है जिला अनूपपुर के अंतिम छोर में बसे जैतहरी जनपद के ग्राम बरगवां में लगभग 1200 शौंचालय में 600 शौंचालय के निर्माण में सरपंच सचिव द्वारा धांधली करते हूऐ नोट कमाने का जरिया बनाये हुऐ थे जिस पर लगातार मुहिम छेडी व इस मुहिम में सफलता भी मिली यहां घोटाले से पर्दा उठा और सरपंच सचिव के काले कारनामें लोगो के सामने आये सचिव पर पहले ही निलंबन की कार्यवाही की जा चुकी है वहींे घोटाले करने पर रिकवरी भी निकाली गई है लेकिन दोषि सरपंच पर कार्यवाही रूकी थी जिसको लगातार शासन प्रषासन के सामने लाया और अन्ततः दोषि सरपंच पर भी कार्यवाही हुई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी के पत्र क्र./1202/ज.पं/एसबीएम/2017 दिनांक 14.08.2017 द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत बरगवां में सरपंच रूनिया बाई बैगा एवं सचिव रावेन्द्र सिंह द्वारा कुल निर्मित शौंचालयों में निर्मल भारत अभियान से 149 तथा स्वच्छ भारत मिषन से 981 शौंचालय निर्माण कार्य कराया गया ग्राम पंचायत बरगवां में वर्ष 2014-15 में जुलाई 2016 में निर्मल भारत अभियान अन्तर्गत 8 शौंचालय निर्माण में व्यय राषि रूपये 36800 तथा स्वच्छ भारत मिषन के तहत 26 शौंचालय निर्माण में व्यय राषि रूपये 312000 में शौंचालय का निर्माण कार्य नही कराये गये एवं 124 शौंचालय में लीच पिट नही कराया गया जिसकी राषि रूपये 248000 एवं कैष बुक में राषि 94714 बिना कार्य कराये अधिक राषि व्यव किया गया हितग्राहियों के घर में लीच पिट के ढक्कन होना पाया गया जिसका उपयोग हितग्राहियों द्वारा नहाने व कपडा धोने में किया जाता है इस प्रकार कुल राषि बिना कार्य कराये 691514 रूपये की राषि का आहरण कर वित्तीय अनियमित्ता किया जाना सिद्ध पाये जाने के कारण कार्यालयीन पत्र क्र. /9384/मा.क्र.-/पं/वसूली/40/92/2017 अनूपपुर दिनांक 26.08.2017 को समक्ष में साक्ष्य सहित उपस्थित होने हेतु दिनांक 31.08.2017 को कारण बताव नोटिस जारी किये गये सरपंच द्वारा न तो उपस्थिति दर्ज कराई गई और न ही कोई जवाब प्रस्तुत किये ग्राम पंचायत बरगवां में निर्मल भारत अभियान तथा स्वच्छ भारत मिषन अन्तर्गत शौंचालय निर्माण कार्य में बिना कार्य कराये कुल राषि रू. 6 लाख 91 हजार 514 आहरण कर शासकीय राषि का दुरूपयोग किया गया राषि का आधा भाग सरपंच रूनिया बाई बैगा द्वारा राषि रू. 345757 कार्यालय जिला पंचायत अनूपपुर के खाते में जमा कर पेषी दिनांक 21.09.2017 को 11 बजे उपस्थित होकर रसीद सहित जबाब सहित प्रस्तुत करने को कहा गया है वहीं यह भी कहा गया है शासकीय राषि का दुरूपयोग करने के फलस्वरूप सरपंच रूनिया बाई के विरूद्ध म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 एवं 92 के तहत पद पृथक करते हुऐ पुलिस में प्रकरण पंजीबद्ध कराया जाये राषि जमा न करने व नियत पेषी में अनुपस्थित की स्थिति में सरपंच के विरूद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com