नीतीश के नेता नीरज कुमार को तेजप्रताप ने कहा 'महिषासुर', मां को बताया दुर्गा अवतार कहा- मेरी मां करेगी संहार
भागलपुर : लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भागलपुर की रैली के दौरान जेडीयू के एक सीनियर नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने बिहार की पूर्व सीएम और अपनी मां राबड़ी देवी को दुर्गा का अवतार बताया तो नीरज को महिषासुर.
सृजन के दुर्जनों का विसर्जन करने के बहाने भागलपुर पहुंचे तेजप्रताप यादव ने जेडीयू के प्रवक्ता नीरज को महिषासुर बताते हुए कहा कि मेरी मां जल्द ही उनका वध करेंगी, ठीक उसी तरह जैसे मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था.
तेजप्रताप ने जनसभा को अपने चिर-परिचित अंदाज में संबोधित किया और नीतीश-मोदी से लेकर आरएसएस और मोहन भागवत तक पर निशाना साधा. सभा को संबोधित करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि सृजन घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को हम छोड़ने वाले नहीं हैं.
पूरे बिहार में इसका पर्दाफाश हो रहा है. तेजप्रताप यादव ने सिर पर हरा मुरेठा बांध कर सभा को संबोधित किया और कहा कि संघ वाले मोहन भागवत को तो शर्म तक नहीं आती है. वो इस उमर में हाफ पैंट पहनते हैं.
आरएसएस के लोग सिर्फ हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाने का काम करते हैं. इसी आरएसएस को खत्म करने के लिए हमने डीएसएस बनाया है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें तो पटना में हुए प्रकाश पर्व के दौरान ही नीतीश जी की साजिश पर शक हो गया था, जब हम सब अपने पिता के साथ जमीन पर बैठे थे. तेज प्रताप ने कहा कि सृजन के घोटालेबाजों को हम लोग छोड़ेंगे नहीं. विसर्जन कर के रहेंगे.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com