-->

Breaking News

कांग्रेस ने 60 साल में जो काम किए, 60 जन्म में भी नहीं कर पाएंगे PM मोदी : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह


भोपाल। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार को लेकर आज कांग्रेस नेता भाजपा पर बिरफते नजर आए। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं पर चल रही है। इन्होंने अपनी ओर से पिछले तीन साल में जो किया उससे जी.डी.पी. गिरी, बेरोजगारी आई, पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम गिरे, महंगाई बढ़ी। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में देश के विकास के लिए किये, नरेन्द्र मोदी 60 जन्म में वे काम नहीं कर पाएंगे। भाजपा के झूठ और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, जनता के लिए कांग्रेस के सिपाही सोशल मीडिया का पुरजोर उपयोग करें। 

नेता प्रतिपक्ष सिंह आज राजीव के सिपाही समागम में सोशल मीडिया में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की मेरे पिताजी दाउ श्री अर्जुन सिंह ने पहली बार विधायक बनने पर कहा था कि अगर राजनीति करना है तो इतिहास के अच्छे ज्ञानी बनो। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश के इतिहास से जुड़े, कांग्रेस के इतिहास की हमें जानकारी होना चाहिए ताकि हम उस पीढी तक सच्ची बातें पहुंचा सकें जो आज के समय की है जिससे वह अंजान हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का जो गाना भाजपा और उसके प्रधानमंत्री गा रहे हैं, यह राजीव गांधी जी की देन है। वे भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह ने कहा भाजपा के झूठ के प्रचार का जवाब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रमाणित सच के साथ दें। उन्होंने फेक न्यूज पर आशंका का ठप्पा लगाकर सच क्या है यह जनता को बताएं। उन्होंने फेसबुक, टिवटर एकाउंट, व्हाटस-एप के साथ ही यू-टयूब का भी उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को असरकारी तरीके से बताएं। इस मौके पर म.प्र.कांग्रेस कमेटी के विचार सेल के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, महासचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम कें श्री अजय सिंह ने स्व. हिमांशु राय की स्मृति में 21 राजीव के सिपाहियों को सम्मानित किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com