BJP के खिलाफ कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कसी कमर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के बाद प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलनाव देखने को मिला है। शाह ने कांग्रेस की तीन संसदीय सीटों में सेंध लगाने का जिम्मा पार्टी के मुखिया को सौंपा है। जिसके बाद भाजपा काफी सक्रिय हो गई है और सिंधिया के गढ़ में भी सभाएं करना शुरू करदी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी लोकसभा चुनाव से पहले अपने लोकसभा क्षेत्र का प्रचार करने के लिए कमर कसली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास की यात्रा के फोटो शेयर करना शुरू कर दिया है।
वह सोशल मीडिया पर अपने क्षेत्र के विकास का प्रचार कर मतदाताओं में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। उनके इस कदम को राजनीति के कुछ पंडित भाजपा की सेंधामारी का नतीजा बता रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सिंधिया विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी से मैदान में उतरे हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया से लेकर सभी माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अशोकनगर के चंदेरी में उनके द्वारा किए गए विकास की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि आने वाले कुछ महिनों के लिए मैं आपको अपने लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास की यात्रा फोटो स्टोरी के द्वारा करवाउंगा। सिंधिया के इस कदम से अब देखना होगा कि भाजपा सिंधिया को पछाड़ने के लिए क्या कदम उठाएगी।
आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया की अहम् भूमिका है। सोशल मीडिया की ताकत भाजपा बखूबी जानती है और हाल ही के चुनाव में इसका जमकर इस्तेमाल भी किया गया था। लेकिन कांग्रेस इस कड़ी में कमजोर रही है। इसी राह पर अब सिंधिया भी चल रहे हैं। सिंधिया फेसबुक और ट्वीटर पर लोगों से सीधे संवाद करते रहे हैं। अब इंस्टाग्राम पर भी सिंधिया विकास की तसवीरें शेयर कर रहे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com