श्रीनिवास तिवारी के 92 जन्मदिवस को किसान स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाने एवं पदमधर पार्क रीवा में कांग्रेस पार्टी के महासम्मेलन आयोजन
रीवा : रीवा मध्यप्रदेश विधानसभा पूर्व अध्यक्ष श्री युत श्रीनिवास तिवारी के 92 जन्मदिवस को किसान स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाने एवं पदमधर पार्क रीवा में कांग्रेस पार्टी के महासम्मेलन आयोजन करने की तैयारी के लिए जवा जनपद सभागार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा आयोजित तैयारी बैठक के मुख्य अतिथि श्री सुंदर लाल तिवारी जी विधायक गुढ के उपस्थित मे बैठक संपन्न हुआ श्री तिवारी जी ने जवा ब्लॉक में अघोषित कटौती एवं रेत माफियाओं खनिज माफियाओं को लेकर जो शिकायत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे किया उन्होंने सक्षम अधिकारियों को फोन से बात करके कहा कि ऐसा भ्रष्टाचार नहीं चलेगा अगर आप उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही नहीं करेंगे तो हम इनकी आवाजों को विधानसभा तक ले जाएंगे नहीं तो समय रहते ही आप लोग सुधर जाएं भाजपा सरकार में ऐसा भ्रष्टाचार हम नहीं होने देंगे और मौके पर जवा जेई को बुलाकर जवा अनुभाग की लाइट के बारे में जानकारी ली और कहा कि यह जो परेशानी हो रही है आप लोग जिस प्रतिनिधि को चुनकर भेजे हैं वह समस्या का निदान उनको करना चाहिए लेकिन वह आप लोग की समस्या नहीं सुन रहे हैं मैं आप लोगों की समस्या सुनने आया हूं और जब मेरी सरकार बनेगी तब आप लोग को यह समस्या सुनाने का मौका नहीं दिया जाएगा उन्होंने यह तक कहा कि यह सब जो भी अवैध रूप से हो रहा है वह अधिकतर भाजपा सरकार में से जुड़े हुए लोगों के द्वारा ही किया जा रहा है नहीं तो अगर ऐसा नहीं है तो शासन प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है आप लोगो को हम बहुत दिनों तक परेशानी नहीं झेलने देंगे पर आप लोग हमारा साथ देंगे तो मैं आप लोग से निवेदन एवं निमंत्रण देने आया हूं कि 17 सितंबर को आप लोग रीवा पहुंचे और हमारे पूज्य दादाजी को आशीर्वाद रूप उपस्थिति दे जिससे हमको और हमारे कांग्रेस पार्टी को जनाधार मिले और हम भाजपा सरकार को चेतावनी दे सकें कि अब ऐसा भ्रष्टाचार किसान गरीब व्यापारी वर्ग नहीं सह पाएंगे जब आप लोग वहां उपस्थिति दर्ज कराएंगे तो हमारी पार्टी का ताकत सामने वाली पार्टी नजर आएगी इससे हो सकता है की भाजपा सरकार डर के मारे जो अत्याचार कर रही है उसमें बाज आए मैं आप लोग को विश्वास दिलाता हूं कि आप मेरी थोड़ी मदद करेंगे तो मैं आपका दिलोजान से मदद करूंगा और मैं किसान सम्मेलन के जरिए भाजपा सरकार को आगाह करूंगा कि हमारे जिला में सूखा पड़ा हुआ है किसान गरीब व्यापारी सब के सब परेशानी झेल रहे हैं तो रीवा जिले को सूखा घोषित करें और किसानो को उचित मुआवजा एवं जीवन यापन करने के लिए कोई ऐसे ही स्कीम लाएं जिससे किसान भाई की पीड़ा दूर हो यहां तक कि मैं विधानसभा में कई बार किसानों की कर्ज माफी के बारे में आवाज उठा चुकी है लेकिन भाजपा सरकार सुनने को तैयार नहीं है जब हमारी सरकार थी तो पूरे मध्यप्रदेश के किसानों का एक दिन में ही 72 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया था लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ घोषणा करती है फील्ड में कुछ भी नहीं दिखाई देता सिर्फ कागजों में ही स्किम दिखाई देती है यहां तक कि जैसा आप लोग बता रहे हैं कि भाजपा सरकार स्वच्छता अभियान चलाई हुई है लेकिन जवा ब्लॉक में किसी भी पंचायत को पूर्णता स्वच्छ नहीं किया गया है जबकि कई पंचायतों को निर्मल पंचायत यहां के अधिकारी कर्मचारी कागजों में निर्मल कर दिया है लेकिन आज भी ग्राम पंचायत के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं और यहां तक की जवा ब्लॉक में स्वच्छता अधिकारी पद पर नियुक्त व्यक्ति ने ऐसे ऐसे लोगों को स्वच्छता अभियान के तहत प्रोत्साहन राशि दी गई है जो की लाखों के मालिक हैं जो सक्षम है यहां तक की एक व्यक्ति के खाते में दो दो बार प्रोत्साहन राशि दी गई है पर मैं आप लोग के बताए अनुसार ऐसा नहीं होने दूंगा मैं इसको विधानसभा से जनकरी मंगवा लूंगा और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराऊंगा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गोविन्द दास तिवारी जी श्री सत्यनारायण तिवारी जी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्य वाहक अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ला जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह जी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सत्यनारायण दुबे जी जनपद पंचायत अध्यक्ष जवा श्री कमलेशवर सिंह जी पूर्व जनपद सदस्य प्रेम नारायण मिश्र जी डां o अरूणेनद शेखर मिश्र जी पूर्व प्राचार्य शिवबालक पांडे जी अर्जुन सिंह जी युवा कांग्रेस के तरूणेनद द्विवेदी जी काली माझी जी समय लाल दाहिया बैजनाथ कोल जवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन लाल आदिवासी जी जिला पंचायत रीवा के पूर्व अध्यक्ष श्री नाथू लाल आदिवासी जी सुंदर लाल आदिवासी जी ठाकुर श्री वंनस्पति सिंह जी देवेन्द्र पांडे जी संजय गुप्ता जोगेनद तिवारी रामबदन हरिजन गुलाब प्रसाद तिवारी बुद्धसेन कुशवाहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम नरेश तिवारी नवीन कुमार दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com