सरेराह युवक के साथ बदमाशो ने की मारपीट,व युवक पर तानी पिस्टल
रीवा : रीवा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में उस समय दहशत का माहौल निर्मित हो गया जब आठ की संख्या में आये अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के साथ सरेराह मारपीट करते हुए पिस्टल तान दी,जैसे तैसे मोहल्ले वाले एवं युवक के परिवार जन घर से बाहर निकले और बीच-बचाव करते हुए हमलावरों से मिन्नत की
उसके बाद हमलावर फरार हो गये घटना के संबंध में हासिल जानकारी के अनुसार युवक शक्ति चड्ढा /पिता स्व.सुभाष चड्ढा डॉ. मुजीब खान के घर के पास बोदबाग कालोनी में खड़ा था , वहां पर एक युवक आया और उसे घूरने लगा, शक्ति चड्ढा द्वारा कुछ देर बाद उससे पूंछा गया कि भाई क्यों घूर रहे हो , बस इसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी , उसके बाद उक्त युवक द्वारा अपने साथियों को बुलाया गया और शक्ति चड्ढा के साथ मारपीट करने लगे और देखते ही देखते हमलावरों द्वारा युवक पर पिस्टल तान दी , मुहल्ले वालो को सिमटता देख बदमाश हवा मे कट्टा लहराते हमलावर फरार हो गए ,
परिजनों ने इसे साजिस बताते हुए विश्वविद्यालय थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी है,वही पुलिस मामले को जांच में लेकर हमलावरों की पताशाजी में जुट गई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com