-->

Breaking News

अब शहडोल लोकसभा सांसद के गुमशुदा के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर


शहडोल : मध्य प्रदेश अजब है और यहाँ के कारनामे भी गजब। यह बात आजकल हर किसी के मुँह पर होती है क्यूंकि प्रदेश में ऐसी घटनाएं होती रहती है जिससे हम कह सकते हैं मध्य प्रदेश वाकई अजब है| पिछले दिनों विदेश मंत्री के लापता होने के पोस्टर उनके संसदीय क्षेत्र विदिशा में लगे थे। अब मोदी के एक और सांसद लापता हो गए हैं। जिनको ढूंढ़ने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किये जा रहे हैं। 

जी हां मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहडोल सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह के लापता हो जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। एक पोस्ट जारी किया गया है। जिसमें उनकी तलाश के लिए लोगों से अपील की जा रही है। यह पोस्टर वाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो रहा है।  दरअसल, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट किया है। जिसमें सांसद को गुमशुदा बताकर उनका पता बताने वाले को ईनाम का एलान किया गया है।

शहडोल और अनूपपुर के लोग फेसबुक-व्हाट्सएप्प में सांसद ज्ञान सिंह के मिसिंग होने के पोस्टर को वायरल कर रहे हैं। पोस्टर के साथ वायरल हो रहे एक मैसेज में लिखा गया है। 'चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां सांसद जी चले गए' फेसबुक पोस्ट पर सांसद को तलाश रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सांसद का पता बताने पर इनाम की घोषणा भी की है और कहा है कि आप सभी जनमानस से अनुरोध है जहां कहीं भी, जैसे भी और जो भी सांसद को ढूंढ कर जनता के बीच में लाएगा, उसे साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा। इस पोस्ट पर आवेदकों में कोतमा नगर के कांग्रेसी नेता गुड्डू चौहान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रफी अहमद, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई मिंटू असरफी और जिला समन्वयक एनएसयूआई मयंक जैन हैं| पोस्ट में लिखा है शहडोल लोकसभा में सांसद एवं जुमले वाला विकास दोनों गुमशुदा, शहडोल लोकसभा की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बनाकर वोट लेकर लापता हो गए। अपील - प्रिय सांसद अपना जहां कहूं होईं, आय जई, कोहू कुछु न कही। विकास न मिलत होय, तेयू आय जई। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com