अजगरहा बाईपास हुए भीषण सड़क हादसे के आरोपियों के ऊपर नहीं हुई अब तक कोई कार्यवाही
रीवा : रीवा दिनांक 23-09- 2017 को अजगरहा के पास स्थित बाईपास सड़क में परिवहन उड़न दस्ता द्वारा बसूली के चक्कर में बाहनो को रोक -रोक के वसूली की जाती है! इसी बसूली के चक्कर में आए दिन सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मासूम इसी तारतम्य में दुर्घटना का शिकार हो गये।आरटीओ उड़न दस्ता द्वारा वाहनो को रोकने का प्रयास किया गया एवं उस वाहन का पीछा किया गया तथा दुर्घटना वाले वाहन चालक द्वारा परिवहन दस्ता के द्वारा पीछा करने के दौरान रोड के किनारे खड़े जितेन्द्र एवं उसके चार बच्चों के ऊपर बाहन ठोकर मार दी व मृतको के ऊपर पलट गया जिसमें जितेन्द्र एवं उसके तीन बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं एक बच्ची का उपचार चल रहा है। मृतक के परिवार में अब कोई कमाने बाला नहीं बचा है। आरटीओ परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते तीन माशूम व पिता की मौत हो गई थी। पंचायत अजगरहां बाई पास में हुई दुर्घटना में मृतक के परिवार में जीवित पत्नी व मां को 40 लाख की आर्थिक मदद की माग की गई थी। जिसमे एस डी एम के पी पाण्डेय द्वारा पर मृतक को 25 - 25 हजार रु. की सहायता राशि की घोसणा की गई थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com