नीतीश और सुशील दुर्जन हैं, उनका विसर्जन करना है : तेजस्वी
पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीबीआई से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर सृजन घोटाले में मामला दर्ज कर पुछताछ करने की मांग की है. तेजस्वी रविवार को भागलपुर के सैंडिस मैदान में सृजन घोटाले के सिलसिले में आयोजित रैली में बोल रहे थे. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भाषण में निश्चित रूप से सरकार जाने का दर्द झलका. 'सृजन के दुर्जनों का विसर्जन' नाम की इस रैली में तेजस्वी ने लोगों से पूछा कि दुर्जन कौन कौन हैं? फिर कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी वह दुर्जन हैं, जिनका विसर्जन करना हैं.
तेजस्वी यादव के भाषण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूर्व मंत्री, शहनवाज हुसैन और संसद निशिकांत दुबे भी निशाने पर रहे. इन नेताओं पर आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि इन्होंने गरीबों का पैसा लुटवाया है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भड़ास निकलते हुए कहा कि तेजस्वी बहाना था सृजन का पाप चुकाना था. नीतीश जी ने घुटने टेक दिए हैं. बहुजन समाज को धोखा देने का काम किया है. जब तक हम लोग सरकार में साथ थे तेजस्वी के अनुसार उन्हें घोटाला करने में नहीं बन रहा था.
रैली के मंच से तेजस्वी यादव यादव ने नीतीश कुमार से कई सवाल किये. उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला हुआ तो आपकी अंतरात्मा क्यों नहीं जागा? आपकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा क्यों नहीं दिया? आगे तेजस्वी ने कहा कि 25 जुलाई 2013 को जब संजीत कुमार ने पत्र लिखा वह सरे मामले को दबा दिया गया. इसके बाद रिजर्व बैंक ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर जांच करने को कहा. मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की. तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया, लेकिन जांच रिपोर्ट क्यों दबाया गया?
तेजस्वी ने कहा कि 2006 से चल रहे इस घोटाले में मुख्यमंत्री ने 10 साल तक जांच के आदेश क्यों नहीं दिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को इसकी पहल करनी चाहिए.
आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी सजृन घोटाले के आरोपियों को बचा रहे हैं. इसमें उनकी की भी भागीदारी है. उनके परिवार के लोग लिप्त हैं. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी के चचेरी बहन रेखा मोदी का नाम लेते हुए कहा कि उनका इस घोटोले से डायरेक्ट संलिप्तता है.
तेजस्वी यादव ने अपने आप को लालू यादव का बेटा नहीं, धर्म पुत्र बताया. कहा- 'हमलोगों को फंसाया जा रहा है. पूरे परिवार पर केस मुकदमा किया गया है. सबको हमलोग के पीछे लगा दिया गया. मैं सीबीआई से कहता हूं कि निश्पक्ष होकर जांच करिए पूरा साथ देंगे.
उन्होंने कहा कि सब लोगों ने मिलकर मेरे पिता (लालू प्रसाद यादव) को फंसाया है. नीतीश कुमार अमित साह के साथ मिलकर पुरे परिवार को फंसा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि सृजन में जमा अगर महिलाओं के पैसे नहीं दिए गए तब जरूरत पड़ी तब उनका पैसा वापस दिलाने के लिए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com