रीवा : एक बार फिर मानवता हुई शर्मशार
रीवा : रीवा सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पीटीएस चौराहा निवासी गुड़िया दाहिया पति दीनशरण दाहिया उम्र 40 वर्ष जो की एचआईवी की मरीज थी जिसे बीते दिनों परिजनों ने इलाज के लिए रीवा संजय गाँधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया । महिला का इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण परिजनों ने शव ले जाने से किनारा काट लिया ।परिजनों को डर था कि यह बीमारी शव को घर ले जाने से किसी और को न हो जाए ।अब तो यहाँ मानवता किसी में भी नही दिखाई दे रही, न तो समाज सेवा में न ही किसी संगठन में ।महिला का शव विगत तीन दिनों से मर्चुरी में रखा हुआ हैं ।जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दे दी हैं ।
वही रीवा संजय गांधी अस्पताल में इस समय मौसमी बीमारी के चलते मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। मरीज व परिजनों को पर्ची कटाने के लिए घंटों लाइन में लगे रहना पड़ता है वहीं अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण अव्यवस्था का आलम हैं, यहां पंखे लाइट बंद होने के कारण सैकड़ों मरीजों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। इन कई परेशानियों के चलते दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीज बेहद परेशान हैं |

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com