नगर निगम की घोर लापरवाही के चलते बच्चों का भविष्य अधर में
रीवा : नगर निगम रीवा की लापरवाही से चिरहुला के निवासी 3 दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं घर में बच्चे पानी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं ज्ञात हुआ है कि नगर निगम द्वारा पुरानी पाइपलाइन जो पूरी तरह से चालू हालत में थी उसे बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया उसके स्थान पर उसके ऊपर से नई पाइप लाइन डाली गई लेकिन कनेक्शनधारियों को कोई सूचना ना तो दैनिक अख़बार के माध्यम से और नहीं नाही किसी अनाउंसमेंट के दी गई जब धोबिया टंकी स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय से संपर्क किया गया तो बताया गया की पुरानी पाइपलाइन बंद की जा चुकी है उसके स्थान नई पाइप लाइन चालू की गई है हर कनेक्शनधारी को पाँच सौ रुपए जमा करना होगा तभी नई पाइप लाइन से नल कनेक्शन जोड़ा जाएगा कनेक्शनधारियों के साथ इतना बड़ा अन्याय और पूरे परिवार के साथ धोखा किया गया है नगर निगम के कोई अधिकारी व कर्मचारी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है अपनी मनमानी रवैया अपनाए हुए हैं चिरहुला के लगभग 40 परिवार जहां पर 20 परिवार अकेले वन विभाग के कर्मचारी हैं इसके अतिरिक्त अन्य शासकीय और अशासकीय कर्मचारी निवासी प्रभावित हैं लोक अदालत में इस मुद्दे को उठाया जाएगा साथ ही सी एम हेल्पलाइन की भी मदद ली जाएगी ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com