-->

Breaking News

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन



सतना(चित्रकूट)। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को दोपहर के बाद 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें भाजपा के रिटायर्ड डीएसपी डॉ. पन्नालाल अवस्थी, समाजवादी पार्टी के महेंद्र मिश्रा, कांग्रेस से राजवंत सिंह और निर्दलीय अभ्यर्थी अवध बिहारी मिश्रा ने रिटर्निंग आफिसर चित्रकूट के कक्ष में फार्म दाखिल किया है।

हालांकि इस दौरान भाजपा के संभावित उम्मीदवार रिटायर्ड डीएसपी डॉ. पन्नालाल अवस्थी के नामांकन ने सब प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी है। एक बार फिर सब प्रत्याशी सक्रिय होकर अपनी-अपनी लाबिंग शुरू कर दी है।

सशत्र बल मतदान केंद्रों पर रहेगा तैनात
एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया विस क्षेत्र में १४५० पुलिस जवान तैनात रहेंगे। विस के १५४ संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इनमें २ पुलिस कर्मी, १ होमगार्ड, एसपरीओ, सहित सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेगा। वहीं सामान्य मतदान केंद्रों में ६ लोगों का दल तैनात रहेगा।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पांच थाना दस्यु प्रभावित है
21 अक्टूबर से प्रदर्शन
चित्रकूट के मतदान केन्द्रो में मतदाताओ जानकारी देने 21 अक्टूबर से वीवीपीटएटी प्रर्दशन किया जायेगा। बीयू और सीयू की तरह ही माकपोल की प्रक्रिया के दौरान इसका उपयोग होगा । वोटिंग के वीवीपीरटीए को सीलिंग कर स्ट्रांग रुम में रखा जाएगा।

3 साल में संवेदनशील हो गए 16 मतदान केंद्र
वर्ष २०१४ में हुए लोकसभा चुनाव चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील और अतिसंवेनशील मतदान केंद्रों की संख्या १३८ थी। तीन साल बाद चित्रकूट में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर १५४ हो गयी है। यानी तीन साल में १६ केंद्र संवेदनशील हो गए ।

पांच थाना क्षेत्र दस्यु प्रभावित
चित्रकूट विस के पांच थाना नयागांव, बरौंधा, सभापुर, मझगवां और धारकुण्डी दस्यु प्रभावित हैं। यहां अभी भी दस्यु गिरोह सक्रिय हैं मतदाताओं को डरा-धमका कर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा उपचुनाव को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे मतदाता बिना डर-भय के मतदान कर सकें।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
एसपी ने बताया, उपचुनाव में गड़बड़ी न हो इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में १५ सौ जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सेंट्रल फोर्स और एसएफ की कंपनी भी मांगी गयी है। विस क्षेत्र में सात एसएसटी और तीन पुलिस नांके सहित 10 नांके बंदी के प्वाइंट बनाए गए हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर १५ की जाएगी। एक दल में एक पुलिस उप निरीक्षक और तीन हवलदार सिपाही सहित 8 से 9 लोगों का दल रहेगा।

1 comment

MP ONLINE NEWS said...

Hindi News, Hindi Website, madhya pradesh News in Hindi, M.P. district Hindi News Website, Hindi News Live, News Hindi, Hindi News Online, Hindi News Live Online, Hindi News Free, Hindi Website News, News in Hindi Language, News in Hindi Latest, Hindi News Site, Hindi News India, Hindi News Portal, हिंदी वेबसाइट, हिन्दी समाचार, हिंदी समाचार

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com