-->

Breaking News

मंडीदीप आये तीन दिग्गज मंत्रियों को यूथ कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, किया विरोध प्रदर्शन



रायसेन : रायसेन एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज मंडीदीप के नए भवन का लोकार्पण करने मध्यप्रदेश के  तीन मंत्री मंडीदीप पहुंचे। जिसमें वित्त मंत्री जयंत मलैया मंत्री राजेंद्र शुक्ला स्थानीय विधायक और मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा, कार्यक्रम के चीफ गेस्ट मंत्री जयंत मलैया और मुख्यातिथि मंत्री राजेंद्र शुक्ला कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री सुरेंद्र पटवा द्वारा की गई। सतलापुर स्थित एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के भवन का लोकार्पण करने तीनों मंत्री पहुंचे। यहां पर मंत्रियों द्वारा नए भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित मंडीदीप इंडस्ट्रीज एरिया के कई एंप्लाई कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध के साथ साथ महिलाओं ओर छोटी नाबालिग बच्चियों पर हो रहे दुष्कर्म के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 3 दिग्गज मंत्रियों के सामने मोर्चा खोल दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एन एच 12 भोपाल होशंगाबाद हाईवे पर कार्यक्रम में पहुंच रहै। तीनों मंत्रियों को सतलापुर चौराहे के पास काले झंडे दिखाए और स्थानीय विधायक एवं प्रदेश में मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की साथ ही बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए| भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस पहले से ही स्थानीय मंत्री सहित बीजेपी को घेरते आ रहे थे अब और यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार बीजेपी और स्थानीय विधायक मंत्री पटवा को घेरने के मुद्दे मिलते जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खास तौर पर हो रही महिलाओं और छोटी बच्चियों की घटनाओं के विरोध में मोर्चा खोल दिया।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही भोजपुर के सुल्तानपुर ईटखेड़ी में हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं से स्कूल के अतिथि शिक्षक ने अश्लील हरकतें कर छात्राओं को कई महीनों तक प्रताड़ित किया उसके बाद औबेदुल्लागंज में मजदूर महिला के साथ पांच आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया इतना ही नहीं बीजेपी नेता के अवैध ईंट भट्टे पर कार्रवाई करने आरआई और पुलिस के साथ पहुंची महिला पटवारी के साथ बीजेपी नेता संजय प्रजापति द्वारा पटवारी महिला से अभद्रता की गई और महिला पटवारी को देख लेने तक की धमकी दे बीजेपी नेता ने दे डाली पटवारी महिला के इस मामले में पटवारी संघ ने तहसील कार्यालय पहुंचकर गोहरगंज तहसीलदार चंद्रशेखर श्रीवास्तव को ज्ञापन सोपा और आरोपी बीजेपी नेता पर कार्रवाई की मांग की महिला पटवारी ने पूरे मामले को लेकर नूरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई लगातार 15 दिन तक थाने और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर पटवारी महिला काटती रही की आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाए लेकिन आरोपी बीजेपी नेता पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई आखिरकार महिला पटवारी के आगे राजनीति इतनी हावी हुई की बीजेपी नेतागिरी के आगे महिला पटवारी को घुटने टेकने पढ़े और महिला पटवारी पर समझौते के लिए दबाव बनाया गया महिला पटवारी ने अपने साथ हुई नाइंसाफी का घूंट पी लिया लेकिन ऐसे मामलों में आरोपियों पर कार्यवाही ना करना ओर इनको बढ़ावा देना है जिसके चलते प्रशासनिक कर्मचारियों के मनोबल को ठेस पहुंचती है आखिरकर वह ऐसी कार्यवाही करेंगे तो बीजेपी नेता गिरी कि आगे उनको हताश होना पड़ेगा।

ऐसे कई मामलों को लेकर यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्रियों को काले झंडे दिखाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोहरगंज एसडीएम राजेश श्रीवास्तव सहित पुलिस प्रशासन के सामने मंत्री सुरेंद्र पटवा हाय हाय मंत्री जी शर्म करो और मुर्दाबाद के नारे लगाए यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देख पुलिस और प्रशासन को पसीना छूट गया विरोध प्रदर्शन मैं यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पटेल विदिशा लोकसभा महासचिव सुमित पचौरी भोजपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गौर मंडीदीप नगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत नागर महिला कांग्रेस पवित्र कौर परेश नागर पामेश यादव आशीष पाल विवेक नागर संजय राजपूत राजू विश्वकर्मा सहित कई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com