कलेक्टर ने चलाया डंडा, 200 से ज्यादा सूदखोरों पर की कार्रवाई
सीहोर । किसानों की आत्महत्या के लिए सूदखोरों का कभी चुकता न होने वाला कर्ज भी कुछ हद तक जिम्मेदार होता है। ऐसे ही सूदखोरों के खिलाफ सीहोर कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर सीहोर एसडीएम ने ऐसे 200 सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही की है, जो किसानों को महंगी ब्याज दर पर अवैध रूप से कर्जा देते हैं। इस कार्यवाही में सूदखोरों से 5 करोड़ की अवैध ब्याज की राशि से माफ कराई है। यह अभियान अभी जारी है, जिसमें अन्य सूदखोर भी कार्रवाई के दायरे में हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर में हाल ही में एक दर्जन से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। इन अनहोनी घटनाओं के लिए सूदखोरों का कर्ज को जिम्मेदारी बताया गया। किसानों की आत्महत्या की बढ्ती घटनाओं को संज्ञान में लेकर जिला कलेक्टर ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि जिले में सूदखोरो मेें हड़कंप मच गया। सीहोर एसडीएम राजकुमार खत्री ने अपने न्यायालय में कर्ज से परेशान लोगों का शिविर लगाया। जिसमें 200 से ज्यादा सूदखोरों के खिलाफ शिकायत आईं। एक सूदखोर राजा अग्रवाल ने 37 लाख रुपए का अवैध रूप से कर्जा बांट रखा था। इन सभी सूदखोरों ने प्रशासन के सामने लिखित तौर पर स्वीकार किया कि अब कर्ज दी गई राशि की वसूली नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने गिरमी रखी गई सामग्री भी लौटाई।
अवैध सूदखोरों पर शासन की मंशानुरूप कार्यवाही की जा रही है और आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
राजकुमार खत्री, एसडीएम सीहोर
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com