-->

Breaking News

प्रदेश सरकार द्रौपदी की तरह नर्मदा का चीरहरण कर रही है : अरुण यादव

खंडवा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि जिस तरह महाभारत में कौरवों ने द्रौपदी का चीरहरण किया था, उस तरह प्रदेश में मां नर्मदा का चीरहरण करने का काम प्रदेश की बीजेपी सरकार कर रही है। खुलेआम अवैध उत्खनन मुख्यमंत्री के परिवार व उनके करीबी कर रहे हैं। हम एेसा नहीं होने देंगे। नर्मदा अविरल हो, इसके लिए हमें आंदोलन करना पड़े तो हम करेंगे। मंगलवार को अल्प प्रवास पर खंडवा आए यादव ने ओंकारेश्वर जाने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि अपने आका पीएम को खुश करने के लिए हमारे हिस्से का पानी सीएम ने गुजरात भेज दिया।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जिले व शहर के लोगों को मूर्ख बनाकर गए थे। शहर की जनता को लूटने का अभियान चलाया जा रहा है। तब हमारी सरकार ने 120 करोड़ रुपए दिए थे, उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ। अब जनता को लूटने की तैयारी। एक मीटर के लिए 4 हजार देना पड़ेगा तब लोगों को पानी मिलेगा। आज से हस्ताक्षर अभियान चलेगा और 15 दिसंबर के बाद बड़ा आंदोलन करेंगे।

यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। जो बागी हैं, उन्हें वापस लाएंगे या नहीं, इस पर मंथन चल रहा है। उम्र फैक्टर पर अभी कुछ नहीं कह सकते। जो उम्मीदवार दमदार होंगे, उन्हें ही टिकट दिए जाएंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com