कटनी : 204 युवक-युवतियों ने परिचय सम्मेलन में लिया भाग
कटनी। मांझी समाज द्वारा नगर निगम कम्युनिटी हॉल में रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन, वृद्धजनों का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर और बाहर से आए दो सैकड़ा से अधिक युवक-युवतियों ने पंजीयन कराकर मंच से अपना परिचय दिया। परिचय के दौरान ही कई जोड़े शादियों के लिए तय हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बड़वारा विधायक मोती कश्यप, विशेष अतिथि मप्र मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, मछुआ संदेश उज्जैन के संपादक धनीराम रैकवार, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मिथलेश जैन एड., शिवकुमार कश्यप जबलपुर, प्रो. एल केवट, बी आर रायकवार, आर डी राकयवार, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सोंधिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष मीना कश्यप व मोहन कश्यप मंचासीन रहे।
विधायक मोती कश्यप ने कहा कि समाज की एकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। नेता प्रतिपक्ष मिथलेश जैन ने कहा कि मांझी समाज हर साल इस तरह के कार्यक्रम करता है। इससे पूरी समाज एक स्थान पर एकत्रित होती है और समाज को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में कटनी और बाहर से आए युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराकर मंच से अपना परिचय दिया। दूसरे चरण में अतिथि के रूप में महापौर शशांक श्रीवास्तव, पार्षद श्रीमती पावर्ती निषाद, पूर्व पार्षद जयनारायण निषाद मंचासीन रहे। महापौर ने कहा कि परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज के निर्धन वर्ग को अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह करने का अवसर मिलता है। इससे न केवल सामाजिक एकता प्रदर्शित होती है, वरन फिजूलखर्ची पर भी रोक लगती है। उन्होंने मांझी समाज को हरसंभव सहयोग की भी बात कही। इसके उपरांत मांझी समाज द्वारा महापौर शशांक श्रीवास्तव का शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद श्रीमती पावर्ती निषाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया, नगर अध्यक्ष आशीष रैकवार, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, रविकांत रैकवार, राजेश निषाद एवं विजय सोंधिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष दिनेश बर्मन ने किया।
मांझी समाज द्वारा विधायक मोती कश्यप, राजू बाथम, मछुआ संदेश उज्जैन के संपादक धनीराम रैकवार, मांझी समाज के संरक्षक योगेश सोंधिया, गोवर्धन बर्मन, जयनंदन बर्मन, बुद्धूलाल सोंधिया, लक्ष्मण प्रसाद रैकवार, बाबू भैया सोंधिया, सुखराम निषाद, किशोरीलाल बर्मन देवगांव, उमाशंकर रैकवार जबलपुर, राधेलाल बर्मन, श्रीमती काशीबाई रैकवार, श्रीमती रामदुलारी बर्मन, कुंवरलाल बर्मन का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन भेंटकर सम्मान किया गया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com