नर्मदा की सुंदरता में चार चांद लगाएगा भटौली में बन रहा सस्पेंशन ब्रिज
जबलपुर : नर्मदा
प्रेमियों की लिए यह खुशखबर है। मां नर्मदा के दर्शन करने और आसपास की
प्राकृतिक छठा का आनंद उठाने के लिए भटौली में शीघ्र ही शहर का पहला
सस्पेंशन ब्रिज बनने जा रहा है। इसके स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कवायद भी
शुरू कर दी है। पुल को बनाने के लिए भोपाल और इंदौर की दो कंपनियों ने
स्मार्ट सिटी आॅफिस में अधिकारियों को अपना प्रेजेंटेशन भी दिखा दिया है और
अधिकारी उनके प्रेजेंटेशन से संतुष्ट भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक भटौली में बनने जा रहे सस्पेंशन पुल की लंबाई अधिकतम 200 मीटर होगी। जिसे स्मार्ट सिटी द्वारा कंपनी से डिजाइन बिल्ड एंड ट्रांसफर(डीबीटी) मॉडल के आधार पर लिया जाएगा। पुल बनाने का मुख्य उद्देश्य नर्मदा की सुंदरता में चार चांद लगाना बताया जा रहा है।
स्ट्रक्चर होगा खास
जानकारों ने बताया कि सस्पेंशन ब्रिज का स्ट्रक्चर बेहद खास होगा, जिसकी सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। सस्पेंशन पुल पर वाहन ले जाना वर्जित होगा, नर्मदा दर्शन के लिए आने वाले लोग इस पुल पर पैदल जाकर नर्मदा की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
भटौली में शहर का पहला सस्पेंशन ब्रिज बनना है, जिसके लिए तीन दिन पहले दो कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया और ब्रिज का मॉडल भी दिखाया है।
अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com