-->

Breaking News

चित्रकूट उपचुनाव: सरकार ने डाला डेरा, 3 दिनों में 64 गाँव घूमेंगे CM


सतना : सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख दल कांग्रेस एवं भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। सरकार के आधा दर्जन मंत्री, दो दर्जन विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति की चुनाव मैदान में उतरने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी पर हार का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल से चित्रकूट विधानसभा में डेरा डालेंगे। वे तीन दिन तक 64 बड़े गांव एवं कस्बों में रोडशो एवं सभा कर पार्टी के पक्ष माहौल बनाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 नवंबर को साढ़े ग्यारह बजे बीरसिंपुर विकासखंड के मेहुती गांव से चुनावी प्रचार की शुरूआत करेंगे। रविवार को वे 17 गांवों में जाएंगे। रात्रि विश्राम मझगवां विकासखंड के तुर्रा गांव में करेंगे। 6 नवंबर को 21 गांवों में वोट मांगेंगे। रात्रि विश्राम वीरसिंहपुर विकासखंड के सरभगा गांव में करेंंगे। चुनाव प्राचर के आखिरी दिन 7 नवंबर को शिवराज 26 गांवों में रोड शो एवं सभाएं करेंगे। वे 3 दिन तक डेरा डालने के बाद भोपाल लौटेंगे। मुख्यमंत्री के गांव-गांव दौरे करने से इस बात के संकेत हैं कि भाजपा प्रत्याशी की हालत खराब है। प्रदेश भाजपा के पुरजोर कोशिश के बाद भी हार का खतरा टला नहीं है। ऐसे में भाजपा एक बार फिर जीत के लिए शिवराज के भरोसे है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com