मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही दिवंगत सदस्यों को श्रद्घांजलि देने और नवनिर्वाचित विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
शीतकालीन सत्र की शुरुआत के बाद चित्रकूट विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को शपथ दिलाई गई। उन्होंने अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्थान ग्रहण किया। नवनिर्वाचित विधायक के शपथ ग्रहण के बाद दिवंगत विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा, विधायक राम सिंह यादव, पूर्व सांसदों और पूर्व मंत्रियों को श्रद्घांजलि देने के बाद विधानसभाध्यक्ष सीतासरण शर्मा ने कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
गौरतलब है कि विधानसभा के 12 दिवसीय शीतकालीन सत्र में 10 बैठकें होनी हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 363 प्रश्नों की सूचनाएं हासिल हुई हैं, जबकि ध्यानाकर्षण की 201, स्थगन प्रस्ताव की 13, अशासकीय संकल्प की 32 तथा शून्यकाल की 54 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, एक विधेयक की सूचना भी विधानसभा सचिवालय को मिली है। यह मध्यप्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का 15वां सत्र होगा।
विधानसभा की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने सोमवार को ही सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र में प्रस्तावित कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से विचार विमर्श के लिए बैठक आयोजित की है। बैठक विधानसभा भवन में होगी।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के सुचारू संचालन के लिए रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक विधानसभा उपाध्यक्ष एवं समिति के सभापति डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह और आयुक्त जनसंपर्क पी नरहरि के अलावा समिति के सदस्य पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com