अधिमान्य पत्रकार महासंघ के द्वारा राजधानी में किया गया गरीबों को कपड़े एवं कम्बल वितरण
भोपाल : समाज और संसार में दया ही श्रेष्ठ धर्म है। अगर अपने से दीन-हीन, असहाय, अभावग्रस्त, आश्रित, वृद्ध, विकलांग, जरूरतमंद व्यक्ति पर दया दिखाते हुए उसकी सेवा और सहायता न की जाए, तो समाज भला कैसे उन्नति करेगा? सच तो यह है कि सेवा ही असल में मानव जीवन का सौंदर्य और शृंगार है। सेवा न केवल मानव जीवन की शोभा है, अपितु यह भगवान की सच्ची पूजा भी है। भूखे को भोजन देना, प्यासे को पानी पिलाना, विद्यारहितों को विद्या देना ही सच्ची मानवता है। सेवा से मिलता मेवा: दूसरों की सेवा से हमें पुण्य मिलता है इन्हीं शब्दों को चरितार्थ करते हुए अधिमान्य पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय की उपस्थिती में आज 25.11.2017 को शाम 6:00 बजे सोनी समाज एवं उनकी टीम के सहयोग से गरीबों के लिये एकत्र किए गए पुराने कपड़ों एवं कंबलों का वितरण गणेश मंदिर हबीबगंज फाटक के पास, 1100 क्वार्टर्स स्थित हनुमान मंदिर एवं बोर्ड ऑफिस चौराहा पर किया गया.
अज्ञात लोगो द्वारा हमारे पत्रकार भाई श्री लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा पर हुये जान लेवा हमले से बुरी तरह घायल हुये उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये बोर्ड आफिस चैराहे पर केन्डल जलाकर सामुहिक प्रार्थना की गई
इस अवसर पर सर्वश्री एस के सोनी, मोहन प्रसाद, संतोष कुमार, नसीर खान नीलेश सोनी, महेन्द्र मालवीय, मोहिताभ पाटी, नीतेश राउत, राजकुमार, अमित चैरे, कुमार गौतम आदि उपस्थित थे।







No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com