-->

Breaking News

थाना प्रभारी ने बताया छात्राओं को हेल्पलाइन का उपयोग


नीरज गुप्ता
अनूपपुर (वेंकटनगर) : महिलाओं व छात्राओं के प्रति बढ़ते अपराध व इन अपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के लिये म.प्र. शासन की एक नई पहल जिसमें पुलिस विभाग द्वारा स्कूली छात्राओं को अपराधो से संबधित जानकारियों से अवगत कराया गया कि वे किस प्रकार किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेकर संबधित अपराध अपनी व दूसरों की सहायता कर सकती है। इसी कार्यक्रम के तहत आज थाना जैतहरी के थाना प्रभारी डी.के. दाहिया व वेंकटनगर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी आषीष खोंब्रागडे,एस.आई.बंजारे व प्रधान आरक्षक सुरेष कोरी द्वारा स्थानीय कन्या हायर सेकन्ड्री स्कूल वेंकटनगर के परिसर में जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें स्कूली छात्राओ व महिलाओं और किषोरियों के साथ होने वाली प्रत्येक छोटी-बड़ी अपराधिक घटनाओं के प्रति के खुद के आत्मारक्षा पर तत्काल कैसे पुलिस सहायता ले और कैसे इन चुनौतियों से निपटे संबधित जानकारी थाना प्रभारी के द्वारा छात्राओं से साझा की, वही किसी भी अपराध व अपराधिक व्यक्ति के द्वारा किसी प्रकार का छेड़छाड़ या अष्लील हरकत किया जाये तो कैसे पुलिस से संपर्क करे और इन हेल्पलाइन नम्बरों 100,1090,108,181 जो कि टोल फ्री नम्बरों का इस्तेमाल कर तुरंत पुलिस की मदद ले सकते है,साथ इन अपराधिक गतिवाधियों में संलिप्त अपराधियों को पकड़वाने में मददगार भी साबित हो सकती है।
        अगर महिलाये व छात्रायें अपने साथ होने वाले किसी भी घटना के प्रति अगर जागरूक है,तो वे अच्छे से अच्छे बड़े अपराधियों के हौसलों को तोड़ सकती है। लेकिन इसके लिये यह जरूरी है कि वे ख्ुाद के मनोबल कभी तोड़े ना । वही छात्राये अपने साथ होने वाले किसी भी घटनाओं को लुकाने व छिपाने की जगह खुलकर अपने माता-पिता से साझा करनी चाहियें,और जरूरत पड़ने पर तुरंत महिला पुलिस से षिकायत कर अपने साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं की जानकरी देना चाहिये ।
वही इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ की महिला आध्यापिकाओं ने भी छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व सचेत रहने की बात कही,और विद्यालय में अगर कभी भी कोई घटना घटती है,तो तुरंत हम इसकी सुचना निसंकोज करे,और अपने परिजनों व जरूरत पड़ने पर पुलिस को बताये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com