-->

Breaking News

CM शिवराज ने स्वीकारी हार, जनता का जताया आभार


भोपाल : चित्रकूट उपचुनाव में भाजपा को मिली हार को प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार कर ली है। सरकार के प्रति जनता के आक्रोश को मुख्यमंत्री के तीन दिन का दौरा भी दबा नहीं पाया। आधी सरकार, भाजपा के दिग्गज मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने खुद 60 से ज्यादा गाँव का दौरा कर भाजपा के लिए वोट मांगे| लेकिन मुख्यमंत्री जहां रात रुके वहाँ भी भाजपा को जीत नहीं मिल पाई है। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले आये इस परिणाम ने भाजपा में हलचल मचा दी है। टिकट वितरण के बाद उपजे विवाद को मुख्यमंत्री ने शांत तो करा दिया लेकिन कहीं न कही प्रत्याशी चयन भी क्षेत्र के बड़े दिग्गजों को खटक रहा था और विरोधी स्वर भी देखने को मिले थे। भाजपा समर्थित क्षेत्रों से भी शंकर दयाल त्रिपाठी को वोट नहीं मिले| अब पार्टी अपनी हार की समीक्षा करेगी।  


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हार को स्वीकारते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है "जनता के निर्णय को शिरोधार्य करता हूँ। जनमत ही लोकतंत्र का असली आधार है। जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। चित्रकूट के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होगी। प्रदेश के कोने-कोने का विकास ही मेरा परम ध्येय है।"


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com