कटनी : स्टेयरिंग फेल होने से स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे छात्र
कटनी। शहर में सोमवार को एक स्कूल बस स्टेयरिंग खराब होने के चलते रोड से उतर कर झाड़ियों में जा घुसी। बस में करीब 38 बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि बच्चों को किसी भी प्रकार की चोट नही आई। बस चालक का कहना है कि स्टेयरिंग में खराबी होने की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दे दी थी, पर प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया।
जानकारी के अनुसार कटनी के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेने विजयराघगढ़ की ओर जा रही थी। तभी बस की स्टेयरिंग फेल होने के चलते बस रोड से उतर कर झाड़ियों में जा घुसी। बस में करीब 38 बच्चे सवार थे, जिन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हैरत की बात यह है बस के चालक राजेश ने स्कूल प्रबंधन को स्टेरिंग में खराबी होने की जानकारी पहले ही दे दी थी, पर प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और बस दुर्घटना के शिकार हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com