कुणाल चौधरी का आरोप- अंग्रेजों के पद्चिन्हों पर चल रही देश व प्रदेश सरकार
झूठ बोलने में प्रतिस्पर्धा चल रही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बीच, टिकमगढ़ से शुरु हुई किसान अधिकार स्वाभिमान यात्रा के समापन पर पिपलिया में
पिपलिया स्टेशन। टिकमगढ़ से शुरु हुई किसान अधिकार स्वाभिमान यात्रा का समापन गुरुवार रात्रि पिपलिया में हुआ। बाइक रैली के रुप में निर्धारित कार्यक्रम से ढ़ाई घंटे लेट पहंुचे प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी के जोशीले भाषण से युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए चुनाव में उखाड़ फेंकने का आव्ह्ान किया। चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री मन की तो मुख्यमंत्री दिल की बात कर रहे है, लेकिन ढंग की बात दोनों ने नही की। मंदसौर जिले में किसानों की गोली मारकर हत्या करने व टिकमगढ़ में किसानों को कपड़े उतारकर मारपीट करने के बाद किसानों के स्वाभिमान को लेकर यह यात्रा निकाली है, कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया भाजपा सरकार किसानों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है, उन्हें फसलों का भी लागत मूल्य नही मिल पा रहा है, अगर किसान दुःखी रहेगा तो कोई भी धंधा नही चल पाएगा। भाजपा के राज में किसानों पर कर्जा हो गया है, किसान आत्महत्या कर रहे है, लेकिन यह सरकार उन्हें बीमा देने के बजाए पेट पर लात और छाती पर गोली मार रही है, किसानों की हत्या करोगे तो खाने का गेंहू कहां से लाआगे ? चौधरी ने आगे कहा यूपीए सरकार में जहां किसानों को सोयाबीन का 4800 से 5600 मिलता था, वह आज 2100 से 2700 रह गया है। चौधरी ने आगे आरोप लगाया किसानों के लिए भावांतर योजना छलावा है, किसानों पर गोलीयां बरसाने वाली सरकार अब लालच देकर फिर किसानों को लूट रही है, किसानों की हत्या के बाद सरकार किसान की बोली लगा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लिये बगैर कहा कि देश में रंगा-बिल्ला मिलकर किसानों को लूटने की साजिश रच रहे है, किसानों व आमजन के अधिकार को छिना जा रहा है। देश से अंग्रेज चले गए, लेकिन उन्हें पद्चिन्हों पर चलकर भाजपा फुट डालो और राज करो की नीति अपनाकर किसानों-व्यापारियों को लड़वा रही है। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश मुख्यमंत्री के बीच झंूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। कुछ दिन पहले तो मुख्यमंत्री अमेरिका में मप्र की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताने से भी नही चूके। इससे ज्यादा झंूठ का प्रमाण और क्या हो सकता है ? उन्होंने आगे कहा कि शकुनी और कंस मामा का भी बाप निकला एमपी का मामा ! लगातार झंूठ पर झंूठ बोलकर आमजन को गुमराह करने वाली इस सरकार का अंत निश्चित है। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की लाशों पर भाजपा सरकार बोली लगा रही है। कुछ करोड़ की राशि देकर एक विधवा पत्नी को उसका पति, एक लाचार पिता को उसका पुत्र व एक बूढ़ी मां को उसका बेटा और मासूम बच्चों को उनका पिता नही लौटाया जा सकता। सरकार शहीद परिवार की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आगे कहा भाजपा ने जीएसटी लागू कर व्यवसायिक जगत का गला घोंट दिया है। जीएसटी लागू कर देश में अडानी, अंबानी जैसे 150 उद्योगपतियों का हित साधा है, और इसी कारण छोटे व मंझले व्यापारी आज बेरोजगार हो गए है। नटराजन ने आगे कहा कांग्रेस नोटबंदी वाला 8 नवम्बर का दिन काला दिवस के रुप में मनाएगी। अभा कांग्रेस सचिव संजय कपूर ने कहा किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी सभी भाजपा के कुशासन में प्रताड़ित है। मंदसौर जिले में किसानों पर जो गोलियां चलाई है, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। कांग्रेस हर वर्ग के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध पूरी ताकत के साथ खड़ी है। पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, कांग्रेस नेतागण उमरावसिंह गुर्जर, महेन्द्रसिंह गुर्जर, श्यामलाल जोकचन्द्र, परशुराम सिसौदिया, मुकेश काला, सोमिल नाहटा, राजकुमार अहीर, राजेश रघुवंशी, कमलेश पटेल, अनिल शर्मा, चौथमल गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, बंशीलाल सोनी, तुलसीराम पाटीदार, हरगोविंद दिवान, हुसेन खां पठान, अशोक खिंची, तरुण खिंची, गोविंद गर्ग, तरुण बाहेती, भूपेन्द्र महावर, मानसिंह चौहान, बाबू मंसूरी, बाबूलाल पंवार, राहुल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने विचार रखे। संचालन मुकेश निडर ने किया। आभार विधानसभा युकांध्यक्ष संदीपसिंह राठौड़ ने माना।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com