सृजन हेण्डीकेप हेल्प सोसायटी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित
सरकार दिव्यांग धाम के कार्यक्रम में कलेक्टर भी रहे उपस्थित
उज्जैन। सृजन हेण्डीकेप हेल्प सोसायटी (सरकार दिव्यांग धाम) द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सेंट थॉमस स्कूल पंवासा मक्सी रोड, उज्जैन पर किया गया। दिव्यांगों व अनाश्रित लोगों की सहायता के लिए कृतसंकल्पित संस्था सृजन हेण्डीकेप हेल्प सोसायटी के आयोजन में उज्जैन जिला कलेक्टर श्री संकेत भोण्डवे व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिलाधीश ने कार्यक्रम में संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली। उल्लेखनीय है कि संस्था में लगभग ५० के करीब दिव्यांग व अनाश्रित बुजुर्ग निवासरत है। संस्था द्वारा इनके स्वास्थ्य व खानपान का विशेष ध्यान रखा जाता है। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष भरत मदरोसिया, सचिव जीवनसिंह सिसौदिया, कोषाध्यक्ष तेजराम राजौरिया, उपाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार ने किया। अतिथियों को संस्था पदाधिकारियों ने बाबा महाकाल की तस्वीर स्मृति स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र मरमटर, हरीश सोनी, प्रेमसिंह राणा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सचिव जीवनसिंह सिसौदिया ने दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com