-->

Breaking News

जंगल में मिला बाघ का शव


जंगल में मिला बाघ का शव

शहडोल। राजेन्द्र मिश्रा

 

जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम कल्याणपुर के जंगल में शनिवार की सुबह एक बाघ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघ के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाघ की उम्र पांच वर्ष से अधिक की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर के जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला ने बाघ को देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोगों ने वहां जाकर देखा तो बाघ मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को बाघ का शव मिलने की सूचना दी गई। फिलहाल बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बेकाबू हुई भीड़

कल्याणपुर के जंगल में बाघ का शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव व शहर के लोग उसे देखने के लिये बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। बेकाबू होती जा रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिये वन विभाग के अधिकारियों को पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com