मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी 'आप' : केजरीवाल
भोपाल। साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणभेरी हुंकार भरने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर विशाल आम जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आम जन मानस भी एकत्र हुआ। इस मौके पर केजरीवाल ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और भ्रष्टाचार के मुददे पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पाटियों को जमकर खरी खोटी कही। सभा के संबोधन के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
दिल्ल्री के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की बीजेपी सरकार से पिछले 14 साल के शासन का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछले 15 वर्ष में जनता को चूसा है। बीजेपी और कांग्रेस की जुगलबंदी चल रही है। केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दिल्ली की ढाई साल की सरकार और मप्र की 15 साल की सरकार तुलना करके देख लो। किसने कितना काम किया। इस दौरान उन्होंने व्यापमं घोटाले का जिक्र भी किया।
उन्होंने कहा कि मप्र दुनिया में भ्रष्टाचार के मामले में प्रसिद्व है। केंद्र के सर्वे के अनुसार दिल्ली में 81 फीसदी भष्टाचार कम हुआ है। मप्र में भ्रष्टाचार ख़त्म करने के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने बिजली में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो शिक्षा, स्वास्थ्य की दिल्ली से तुलना की। केजरीवाल ने शंखनाद रैली में प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने गलत तरीके से पैसा नहीं कमाया, इसलिए हमारे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है। यह चुनाव आप लोगो को लड़ना पड़ेगा।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग मप्र से बिजली खरीदते है तो बिजली कहां सस्ती होनी चाहिए। इस पर शिवराज सिंह चौहान चुप क्यों है। जनता सब जानती है। जब पूरे देश में सबसे महंगी बिजली दिल्ली में थी और अब सबसे सस्ती मप्र में है।
उन्होंने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के जर्जर हालत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों की भी हालत खराब थी। ढाई साल के अंदर स्थिति बदली। प्राइवेट स्कूल के बच्चे सरकारी में आ रहे है। दिल्ली के सरकारी स्कूल में स्वीमिंग पूल बन रहे है।
मप्र के अस्पतालों का हाल खराब है। दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालो में दवाईयां और टेस्ट मुफ्त कर दिया गया है। अगर दिल्ली का विकास ढाई साल में हो सकता है तो मप्र का विकास 15 सालों में क्यू नहीं हो पाया। क्या किसानों को फसलों का पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने आम जनता से पार्टी के विधानसभा चुनाव लडने पर जनता से राय मांगी। उन्होंने का कि सारी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि व्यापमं चाहते तो शिवराज को वोट दो। महंगी बिजली के लिए शिवराज को वोट दो। चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है। पार्टी का बैंक अकाउंट खाली है। मेरा बैंक अकाउंट खाली है। गलत तरीके से पैसा कमाने नहीं आ रहे है। यह चुनाव आप लोगों को लड़ना है। मप्र के लोगों को मिलकर दिल्ली की तरह राजनीति बदलना होगा।
इसके पहले आईएसबीटी से एक रैली की शक्ल में केजरीवाल दशहरा मैदान पहुंचे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल की तबीयत अचानक बिगडने की वजह से वह दशहरा मैदान पर लेट पहुंचे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय समेत पार्टी के सभी नेता मौजूद थें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com