निरीक्षण में अनियमितता मिले तो कार्रवाई भी करें : कलेक्टर
आदित्य सराठे (8962549766)
रायसेन, ब्यूरो : समय सीमा में निराकृत किए जाने वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के साथ ही समय सीमा वाले विभागीय आवेदन पत्रों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान अधिकारी स्कूल, अांगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, राशन दुकानों का सूक्ष्म निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिक या सतही न हो। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कमियों को दूर कर सेवाओं में सुधार लाना है। बैठक में सहायक खाद्य अधिकारी ने बताया कि रायसेन अनुभाग में 40 राशन दुकानों की जांच की गई, जिसमें आठ दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास, आरईएस, आदिम जाति कल्याण विभाग, मत्स्य, कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा, सामाजिक न्याय विभाग सहित अनेक विभागों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमनवीर सिंह बैंस, अपर कलेक्टर श्री एमके जैन सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com