कल राजधानी में उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू, राज्य स्तरीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत
भोपाल। उप राष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू 17 दिसम्बर रविवार को अल्प प्रवास पर भोपाल आ रहे है। उप राष्ट्रपति दोपहर 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर आएंगे और दोपहर 12.50 को एयरपोर्ट से जम्बूरी मैदान के लिए रवाना होंगे। जम्बूरी मैदान में दोपहर 1.30 से दोपहर 3 बजे तक उप राष्ट्रपति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला स्व-सहायता समूहों के राज्य-स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नायडू दोपहर 3.35 बजे भोपाल विमानतल से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर रविवार को ट्रैफिक संचालन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम जम्बूरी मैदान में होगा। इसके लिए वहां जाने के लिए वाहनों का रूट इस तरह निर्धारित किया गया है।
इंदौर की तरफ से आने वाले सभी वाहन : खजूरी सड़क, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला, भानपुर चौराहा आएंगे। वहां से ओवरब्रिज से अयोध्या बायपास चौराहा से रत्नागिरी से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।
विदिशा की तरफ से आने वाले वाहन: चौपड़ा कला,भानपुर चौराहा आएंगे। वहां से ओवर ब्रिज से अयोध्या बायपास चौराहा से मिनाल रेसीडेंसी, जेके रोड तिराहा से जम्बूरी मैदान कट प्वाइंट का उपयोग करते हुए पार्किंग स्थल की तरफ जाएंगे।
सागर की तरफ से आने वाले वाहन: पटेल नगर से आनंद नगर से होते हुए जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।
होशंगाबाद की ओर से आने वाले वाहन: 11 मील से नया बाय पास होकर पटेल नगर से आनंद नगर होते हुए जम्बूरी पहुंचेंगे।
राजगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन : मुबारकपुर,लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला,भानपुर चौराहा आएंगे। वहां से ओवर ब्रिज से अयोध्या बायपास चौराहा से रत्नागिरी से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।
बैरसिया रोड की तरफ से आने वाले वाहन: लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला, भानपुर चौराहा आएंगे। वहां से ओवर ब्रिज से अयोध्या बायपास चौराहा से रत्नागिरी से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।
राजधानी से स्थानीय लोगों के वाहन : जो गोविंदपुरा की तरफ से जाएंगे, वे महात्मा गांधी चौराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप से आनंद नगर होते हुए जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।
पुल बोगदा,प्रभात पेट्रोल पंप की ओर से आने वाले वाहन : जेके रोड, पिपलानी पेट्रोल पंप, आनंद नगर से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com